Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ITI Sports Meet: आईटीआई शिमला की छात्राएं ओवरऑल चैंपियन, ममता बनीं बेस्ट एथलीट
    • Rohru Firing Case: महिला की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब
    • Urban Local Body Elections 2026: रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को मतदान, 5 से नामांकन
    • दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Panchayat Election : डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, 31 मार्च तक आएगा आरक्षण रोस्टर

    Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के लिए डिलिमिटेशन कार्यक्रम जारी। 20 मार्च तक अंतिम सीमांकन, 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर होगा जारी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने बुधवार को पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के डिलिमिटेशन (सीमांकन) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल सामने आते ही ग्रामीण इलाकों में चुनावी हलचल बढ़ गई है और संभावित उम्मीदवारों ने भी सक्रियता तेज कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी तक डिलिमिटेशन प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 27 फरवरी तक सात दिनों की अवधि में आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। संबंधित पंचायत क्षेत्रों के निवासी सीमांकन प्रस्तावों पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

    2 मार्च को प्रारंभिक प्रकाशन, 11 मार्च तक अपील

    प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के आधार पर 2 मार्च तक सीमांकन का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति, संस्था या पक्ष को इस पर असहमति होती है, तो वह 11 मार्च तक अपील दायर कर सकेगा। अपील मिलने के बाद संबंधित मंडलीय आयुक्त सात दिनों के भीतर सुनवाई करेंगे। सभी अपीलों के निपटारे के बाद 20 मार्च  तक सीमांकन का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च 2026 तक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। माना जा रहा है कि आरक्षण रोस्टर जारी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है।

    सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा को ध्यान में रखकर तैयार हुआ कार्यक्रम

    बताया जा रहा है कि पूरा कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित समयसीमा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि पंचायत चुनाव तय समय पर संपन्न कराए जा सकें। सरकार और पंचायतीराज विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं और प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। प्रदेश सरकार सीमांकन और आरक्षण प्रक्रिया को विवाद रहित बनाने पर जोर दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपत्तियों और सुझावों का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। कई संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। अब सभी की नजर 31 मार्च पर टिकी हुई है, क्योंकि आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ही चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट होंगे।

    ये भी पढ़ें

    Chamba Barmour Murder-Suicide: लोथल गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की आत्महत्या

     

    #ArakshanRoster #ARBtimes #Delimitation #ElectionUpdate #HimachalNews #HimachalPanchayatElection #himachalpradesh #hpnews #PanchayatChunav #PanchayatElection2026 #ReservationRoster
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 9 2 2
    Users Today : 46
    Total Users : 105922
    Total views : 212813
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.