Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • Shimla: Droupadi Murmu के शिमला आगमन पर भव्य स्वागत, हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    • Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच
    • Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ

    शिमला जिले की धरेच पंचायत हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत बनी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया, जिससे पंचायत को सालाना करीब 28 लाख की आय होगी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 27, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच पंचायत में मुख्यमंत्री व पंचायत राज मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब ज़मीनी स्तर पर साकार होती दिख रही है। शिमला ज़िले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना ने सफलतापूर्वक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कसुम्पटी दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सौर संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में शुरू हुआ था, जिसे 30 मार्च 2026 को विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस परियोजना से प्रतिदिन लगभग 3000 यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जबकि वार्षिक उत्पादन करीब 8 लाख यूनिट रहने का अनुमान है। समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड इस बिजली को 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगा।

    इस परियोजना से जहां राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को बल मिलेगा, वहीं ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष लगभग 28 लाख रुपये की नियमित आय भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने इसे एक समावेशी और जनकल्याणकारी मॉडल बताते हुए कहा कि इससे पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी। परियोजना से होने वाली आय का 30 प्रतिशत हिस्सा पंचायत के विकास कार्यों, 20 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण, 20 प्रतिशत राज्य सरकार, 10 प्रतिशत हिम ऊर्जा तथा 20 प्रतिशत संचालन एवं रख-रखाव पर व्यय किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की अनुमानित आयु वाली यह परियोजना राज्य में सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #Dharech #GreenPanchayat #himachalpradesh #RenewableEnergy #RuralDevelopment #ShimlaNews #SolarEnergy #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली

    April 27, 2026

    Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा

    April 27, 2026

    हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा आदेश: स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर 24 घंटे में कटेगी सप्लाई

    April 27, 2026

    President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात

    April 26, 2026

    HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे

    April 25, 2026

    हिमाचल मौसम अपडेट : 24 अप्रैल तक गर्मी का असर, 25 से बारिश से मिलेगी राहत

    April 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 8 1 5
    Users Today : 136
    Total Users : 105815
    Total views : 212625
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.