Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर के दुर्गम क्याओ बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
    • Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: आगामी चुनाव से पहले हिमाचल के 47 नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त, 31 जनवरी को खत्म हो रहा कार्यकाल

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 24, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश में नगर निकायों और पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। ऐसे में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और विकास कार्यों में किसी तरह का व्यवधान न आए, इसके लिए सरकार ने प्रशासकों की नियुक्ति की है

    आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के 47 नगर निकायों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी और सचिव को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से जनहित में की गई हैं। सरकार ने सभी संबंधित जिला उपायुक्तों, उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) और नगर निकाय अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 268(1) के तहत की गई है। आदेशों के तहत संबंधित नगर निकायों के सुचारू संचालन के लिए उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) को एक लाख से पांच लाख रुपये तक के विकास कार्यों को स्वीकृति देने के प्रशासनिक अधिकार प्रदान किए गए हैं।

    यह प्रशासनिक व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक सरकार द्वारा आगे कोई आदेश जारी नहीं किए जाते या नगर निकायों में नई निर्वाचित संस्थाएं गठित नहीं हो जातीं।

    इन नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त

    जिन नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, उनमें बिलासपुर, श्रीनयना देवी, घुमारवीं, तलाई, चंबा, डलहौजी, चुवाड़ी, सुजानपुर टिहरा, नादौन, भोटा, कांगड़ा, नूरपुर, नगरोटा बगवां, देहरा, ज्वालामुखी, बैजनाथ-पपरोला, जवाली, शाहपुर, कुल्लू, मनाली, भुंतर, बंजार, सुंदरनगर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, रिवालसर, करसोग, रोहड़ू, रामपुर, ठियोग, सुन्नी, नारकंडा, चौपाल, कोटखाई, जुब्बल, नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, नालागढ़, परवाणु, अर्की, संतोसगढ़, मैहतपुर-बसदेहरा, दौलतपुर-चौक, गगरेट और टाहलीवाल शामिल हैं।

    #HimachalNews #himachalpradesh #HPGovernment #HPPolitics #LocalBodies #MunicipalAdministration #नगरनिकाय #प्रशासकनियुक्ति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 6 8 5
    Users Today : 6
    Total Users : 105685
    Total views : 212400
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.