Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    • HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    • Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एफआरए मामलों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिमला जिला में वन अधिकार अधिनियम-2006 (एफआरए) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को एफआरए मामलों के निपटारे में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि अधिनियम के तहत मामलों के समयबद्ध निपटारे का प्रावधान है और देरी की स्थिति में जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कार्य में तेजी और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एफआरए को जनकल्याणकारी कानून बताते हुए कहा कि इसका प्रभावी क्रियान्वयन सभी अधिकारियों का दायित्व है।

    बैठक में उन्होंने रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल, शिमला ग्रामीण और कुपवी के उप-मंडल अधिकारियों से एफआरए मामलों की प्रगति पर फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि जिला शिमला में ग्रामसभा स्तर पर अब तक कुल 262 मामले (व्यक्तिगत व सामुदायिक) प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 196 मामलों को ग्रामीण स्तरीय वन अधिकार समितियों द्वारा उप-मंडल स्तरीय समितियों को भेजा गया है। हालांकि, अब तक एक भी मामला जिला स्तरीय समिति को नहीं भेजा जाना चिंता का विषय है।

    राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को मार्च 2026 तक अधिकांश मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में यह भी बताया गया कि जिला शिमला में कुल 2,266 वन अधिकार समितियों का गठन किया गया है। इनमें चौपाल में 277, डोडरा-क्वार में 9, जुब्बल में 129, कोटखाई में 215, कुपवी में 53, कुमारसेन में 154, रामपुर में 216, रोहड़ू में 170, शिमला ग्रामीण में 473, शिमला शहरी में 19, सुन्नी में 180 तथा ठियोग में 371 समितियां शामिल हैं।

    इससे पूर्व जनजातीय विकास के संयुक्त निदेशक कैलाश चौहान ने एफआरए-2006 पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम को वर्ष 2006 में राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली और 1 जनवरी 2008 से इसे लागू किया गया। अधिनियम के तहत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पात्र समुदाय, जो 13 दिसंबर 2005 से पहले कम से कम तीन पीढ़ियों से वन भूमि पर निवासरत हैं और अपनी आजीविका के लिए वन पर निर्भर हैं, उन्हें भूमि अधिकार प्रदान किए जाते हैं।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप सहित जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार, वन अधिकारी एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ForestRightsAct #FRA2006 #JagatSinghNegi #RevenueDepartment #ShimlaNews #TribalDevelopment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 5 4 0
    Users Today : 25
    Total Users : 105540
    Total views : 212210
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.