Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    • Rampur Bushahr: dJ NatioN Sports Fest 2026 का फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, Royal FC Chandigarh बनी विजेता
    • Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
    • Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    • IPL 2026: धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से कल होगी टक्कर
    • दैनिक राशिफल 13 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राजकीय कन्या विद्यालय रामपुर में भाषाई सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 28, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत जिला प्रयोजन अधिकारी समग्र शिक्षा डायट शिमला द्वारा भारतीय भाषा समर कैंप उत्सव का आयोजन किया गया।

    जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य जयंती धीमान द्वारा किया गया था। इसके तहत पूरे सप्ताह भर में विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय भाषाओं के विविध रूपों से परिचय प्राप्त किया। इसमें पहाड़ी भाषा की वर्णमाला, गिनती, पारंपरिक वेशभूषा, खानपान, लोक संगीत, नृत्य और लघु नाटिका जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और विरासत को जानने और समझने का प्रयास किया गया।
    कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘रणसीबीर’ गीत और पहाड़ी लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक पकवानों की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण रही, जिसमें सिड्डू, घी-बाड़ी, मीठे चिंलटू, पोलडू, बिथू-सांग, मोडी शाकली आदि व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने इन प्रयासों की सराहना की और आयोजकों को बधाई दी।

    कार्यक्रम संयोजक निर्मला चौहान, राजकुमार कनैन, तारा जिष्टू का छात्राओं की उत्कृष्ट तैयारी के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। “बैग फ्री डे” के दिन छात्राओं ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सीखने के अनूठे अनुभव भी साझा किए।

    उप-प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय भाषाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि “हमें बहुभाषावादी बनने की दिशा में प्रयास करना है।”
    उन्होंने यह भी कहा कि “अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपनी सभ्यता ही हमारी सच्ची पहचान है।”

    इस अवसर पर केरल भ्रमण करके लौटी छात्राएं सुमन और तनिषा ने मलयालम गीत और नृत्य के माध्यम से केरल की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की, जिसने सभी को उत्साहित किया।

    #BagFreeDay #BhashaAurSanskriti #CulturalIntegration #DIETShimla #EkBharatShreshthaBharat #HimachalCulture #LanguageLearningCamp #MultilingualIndia #NationalEducationPolicy2020 #PahadiSanskriti #PMShriSchools #SamagraShiksha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 0 7 4
    Users Today : 0
    Total Users : 108074
    Total views : 216064
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.