Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर के दुर्गम क्याओ बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
    • Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: रामपुर विधानसभा को बड़ी सौगात: पीएमजीएसवाए चरण-4 में 122 करोड़ से 19 सड़कों को मंजूरी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कौल सिंह नेगी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी विकासात्मक सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-4, बैच-1 के अंतर्गत रामपुर और ननखड़ी ब्लॉकों में कुल 19 सड़कों के नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए लगभग 122 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत करीब 90 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण एवं सुधार किया जाएगा।

    पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों में सुधार होगा और आवागमन सुगम बनेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर से नरेश चौहान, ननखड़ी से जिया लाल और सराहन से मेहंद्र जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

    नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि यह उपलब्धि सांसद कंगना रनौत के अथक प्रयासों, निरंतर पैरवी और विशेष अनुमोदन का परिणाम है। केंद्र सरकार का लक्ष्य हर गांव को पक्की सड़क सुविधा से जोड़ना है और इसी दृष्टिकोण के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है।

    उन्होंने कहा कि इन सड़कों के सुदृढ़ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक आसान पहुंच मिलेगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। दूरदराज और वंचित गांव सड़क नेटवर्क से जुड़ेंगे।

    नेताओं ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों को भी केंद्र सरकार से निरंतर सहयोग मिल रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्थन की उम्मीद है।

    रामपुर विधानसभा में स्वीकृत 13 सड़कें

    1. हॉस्पिटल कॉलोनी से सरलापरोग

    2. पटैना कैंची से धारण घाटी

    3. दलोग–चाशनी–मडोग

    4. रुंगचा–धारला

    5. राजपुरा–दर्शाल

    6. लिंक सड़क से गांव मोलगी

    7. उरू से धार

    8. पलजारा–गिंचा–पेई

    9. मगलाड ब्रिज से गांव रुनपु

    10. सावन–डोई

    11. कुट–किन्फी

    12. कोटला–कुन्नी

    13. सेरीपुल अनुराक्षी से करेरी

    ननखड़ी ब्लॉक में स्वीकृत 6 सड़कें

    1. चेबड़ी से नगालनी

    2. डाई–बरकेली

    3. चड़ी से डारन

    4. लाहरू से खड़ेला

    5. एरली–मझेवठी

    6. चकटी–थैली हेडिंग

    #Himachal_Development #Kangana_Ranaut #Modi_Government #PMGSY_Phase4 #Rampur_VidhanSabha #Road_Development #Rural_Infrastructure #Rural_Road_Scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 6 7 8
    Users Today : 163
    Total Users : 105678
    Total views : 212392
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.