Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    • Rampur Bushahr: dJ NatioN Sports Fest 2026 का फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, Royal FC Chandigarh बनी विजेता
    • Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
    • Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    • IPL 2026: धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से कल होगी टक्कर
    • दैनिक राशिफल 13 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सहकारिता एक भरोसा है, इसे टूटने नहीं देंगे: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 29, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में उपमुख्यमंत्री को सम्मानित करते आयोजक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता एक भरोसा है, जिसे किसी भी स्थिति में टूटने नहीं दिया जाएगा। सरकार और सहकारी संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी तथा सहकारिता को और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर निरंतर मंथन आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि जब भी देश में सहकारिता की बात होती है, हिमाचल प्रदेश का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। सहकारिता की अलख सबसे पहले हिमाचल ने जगाई थी। प्रदेश की पहली सहकारी सोसाइटी बढ़ेड़ा में पंजीकृत हुई थी।

    सहकारी बैंक—लोगों के विश्वास की पूंजी

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सहकारी बैंकों को सोसाइटियों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए जिससे वे और सशक्त बन सकें। सहकारी संस्थाओं में जमा पूंजी लोगों के विश्वास पर आधारित होती है और इस विश्वास को बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भुट्टिको का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके उत्पाद आज देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं। प्रधानमंत्री द्वारा कुल्लवी टोपी पहनना और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को भेंट देना हिमाचल की सहकारिता की सफलता का प्रमाण है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहकारिता का योगदान

    उन्होंने बताया कि ऊना जिले में हिम कैप्स द्वारा देश का पहला सहकारी लॉ कॉलेज स्थापित किया गया है, जहां से निकले छात्र आज सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं। इसी संस्था ने नर्सिंग संस्थान भी खोला है, जिससे प्रशिक्षित नर्सें पूरे देश में सेवाएं दे रही हैं।

    धारा 118 पर राहत के प्रयास

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि धारा 118 के अंतर्गत हिमाचलियों को राहत देने हेतु तैयार विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था, जो फिलहाल सेलेक्ट कमेटी के पास है। बजट सत्र तक इसका समाधान निकलने की उम्मीद है।

    सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा की चाय, लाहौल की आलू और कुल्लू की हिम बुनकर सहकारी समितियों को पुनः सक्रिय करना समय की मांग है। इसके लिए नाबार्ड और सरकार को मिलकर कार्य करना होगा।

    विकास में नाबार्ड की अहम भूमिका

    नाबार्ड द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा दूध समितियों के अंतर्गत 900 नई समितियों का गठन किया गया है। सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी हिमाचलियों को सब्सिडी के साथ अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

    ऋण अदायगी समय पर करने की अपील

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 20 लाख लोग सहकारिता से जुड़े हैं और यह क्षेत्र करीब 50 हजार करोड़ रुपये का है। उन्होंने लोगों से सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण की समय पर अदायगी करने की अपील की।

    इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव सी. पालरासु, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #AtmanirbharBharat #CooperativeMovement #himachalpradesh #InternationalCooperativeYear2025 #MukeshAgnihotri #NABARD #सहकारिता_सम्मेलन #सहकारी_बैंक #हिमाचल_विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 0 7 4
    Users Today : 0
    Total Users : 108074
    Total views : 216064
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.