Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    • Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित
    • Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    • Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    • Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली में दिव्या कालिया और शांति देवी ने किया टॉप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Una: हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तनः मुख्यमंत्री सुक्खू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 16, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    ऊना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बुनियादी बदलाव कर रही है ताकि राज्य को वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके।

    मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में 25.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने उपरांत डिग्री कॉलेज ऊना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन तथा राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में 12 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। साथ ही 5 करोड़ की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास की आधारशिला भी रखी।

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) स्कूल, ऊना को को-एजुकेशन संस्थान में परिवर्तित किया जाएगा और यहां सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर के लिए अलग-अलग निदेशालय बनाए गए हैं। राज्य में प्राथमिक स्तर से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है और 500 अंग्रेजी विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। साथ ही टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल की 661 तथा जेबीटी की 600 भर्तियां निकाली जा रही हैं।

    पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनावी लाभ के लिए 600 शिक्षण संस्थान खोले, लेकिन बिना स्टाफ के। वर्तमान सरकार इनका युक्तिकरण कर व्यावहारिक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है, जिनमें हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल और म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं होंगी।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार 1350 करोड़ रुपये खर्च कर मेडिकल टेक्नोलॉजी को उन्नत बना रही है। आईजीएमसी शिमला, टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी जैसी सेवाएं आम लोगों के लिए सुलभ बनाई जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना की जानकारी दी, जिसके अंतर्गत 200 करोड़ का बजट रखा गया है। इस योजना से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने नशा और खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी को खेलने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, खेलों में भागीदारी बढ़ाने हेतु पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है और अब राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपस्थिति में छूट दी जाएगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण पर विचार करने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम में विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मुख्य घोषणाएं संक्षेप में:

    • ऊना बाल स्कूल में को-एजुकेशन व सीबीएसई पाठ्यक्रम

    • 500 अंग्रेजी विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती

    • टीजीटी और जेबीटी के लिए कुल 1261 पदों पर भर्तियां

    • हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल

    • 1350 करोड़ की मेडिकल टेक्नोलॉजी उन्नयन योजना

    • मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना – 200 करोड़

    • खेलों में भागीदारी बढ़ाने हेतु नई पहलें

    #CBSE_Pattern #CleanHimachal #CM_Sukhu #CMInUna #CongressHimachal #DigitalClassroom #WomenEmpowerment #DrugFreeHimachal #EducationBoost #GirlsHostel #HigherEducation #HimachalVikas #InfrastructureDevelopment #ModelSchool #PGI_ऊना #Smart_Classroom #SukhvinderSinghSukhu #UnaNews #WaterPurification #YouthEmpowerment #ऊना_खास #शिक्षा_सुधार #स्वास्थ्य_क्रांति #हिमाचल_विकास #हिमाचल2032
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 0 5
    Users Today : 10
    Total Users : 107105
    Total views : 214566
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.