Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    • HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    • Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सरकार व प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी विकास कार्य: चंद्र प्रभा नेगी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला परिषद भवन चलौंठी में आयोजित जिला परिषद की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक शनिवार को जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिला में विकास कार्यों को लेकर सभी ने एकजुट होकर कार्य किया है। प्रशासन और सरकार के सहयोग से अधिकांश जनसमस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और जिला परिषद के कार्यकाल में कई वर्षों से लंबित कार्यों को पूरा किया गया है, जबकि अनेक नए विकास कार्य जिला भर में प्रगति पर हैं। पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से विकास कार्य सुनिश्चित किए गए हैं।

    बैठक में जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। जिला परिषद सदस्य सुभाष कैंथला द्वारा उप-तहसील कोटगढ़ में पुलिस चौकी खोलने का मुद्दा उठाया गया। इस पर बताया गया कि भूमि चयन न होने के कारण पुलिस विभाग किराये के भवन में पुलिस चौकी संचालित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। वहीं, नारकंडा चौकी में हथियार जमा करने से संबंधित समस्या पर पुलिस विभाग और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) के साथ चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

    जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा ने खरोग पंचायत में ट्रांसफार्मर लगाने का मुद्दा उठाया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस माह कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एचआरटीसी की पुरानी बसें भेजे जाने का मामला भी उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि बार-बार ब्रेकडाउन होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस विषय में प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

    सदस्य त्रिलोक भूलनी ने रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमारसैन से बढ़ाल तक डंगा लगाने का मामला उठाया। विभाग ने जानकारी दी कि इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है और कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। सदस्य कुमारी भारती जनारथा ने विकास खंड नारकंडा के सिद्धपुर क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का कार्य जल्द पूरा करने की मांग रखी।

    बैठक में नारकंडा विकास खंड में एसएमएस हॉर्टिकल्चर की नियुक्ति, पांचवें राज्य वित्त आयोग की अव्यय राशि को पुनः जारी करने, जिला परिषद भवन में पार्किंग व्यवस्था, बहुउद्देशीय हाल के उपयोग, ग्राउंड फ्लोर पर डीआरडीए कार्यालय की स्थापना, सभागार के उपयोग पर शुल्क निर्धारण, चौकीदारों की आउटसोर्स भर्ती तथा खाली भूमि पर व्यवसायिक परिसर निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।

    कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर भविष्य में भी निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान हो सके।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी एवं उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका ने सभी खंड विकास अधिकारियों को सम्मानित किया। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला परिषद के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    #ChandraPrabhaNegi #DevelopmentWorks #himachalpradesh #LocalAdministration #PanchayatDevelopment #PublicIssues #ZillaParishadShimla
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 5 4 0
    Users Today : 25
    Total Users : 105540
    Total views : 212210
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.