Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Himachal Pradesh : एचपीटीयू हमीरपुर ने बढ़ाई पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की फीस

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 5, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

हमीरपुर। हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) ने विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच के लिए दोगुनी से अधिक फीस चुकानी होगी, जिससे विद्यार्थियों में असंतोष की लहर है। नई अधिसूचना के अनुसार बीटेक, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए सहित अन्य कोर्स के विद्यार्थी यदि उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो उन्हें प्रति विषय 1,000 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 500 रुपये था। इसी तरह, पुनर्निरीक्षण के लिए अब 500 रुपये देने होंगे, जो पहले केवल 100 रुपये हुआ करते थे। उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने की फीस भी बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी गई है, जो पहले 1,000 रुपये थी।

10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी के लिए करें आवेदन

छात्र 10 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इस बढ़ोतरी के बाद छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है और कई छात्र संगठनों ने इस फैसले के विरोध में आवाज उठाई है। उधर, विवि के अनुसार, फीस वृद्धि 11 साल बाद की गई है। पिछली बार फीस 2014 में संशोधित की गई थी। दूसरी ओर, छात्र संगठनों का कहना है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कई छात्र पहले से ही शिक्षा के खर्च को लेकर चिंतित हैं। छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय को शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

#HimachalNews #himachalpradesh #HPStudents #TechnicalEducation #UniversityFeeHike #एचपीटीयू #पुनर्मूल्यांकन #फीसवृद्धि #रोहितठाकुर #शिक्षामंत्री #हिमाचल_तकनीकी_विश्वविद्यालय
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: तकनीकी शिक्षा में प्रतिष्ठित शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार योजना
Next Article Himachal Pradesh : शिक्षा विभाग में 6,692 पदों पर आउटसोर्स भर्ती शुरू
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

July 31, 2026

Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

July 30, 2026

ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

July 30, 2026

Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

July 30, 2026

Education: लंबित छात्र मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन, पीजी कॉलेज रामपुर में 24 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

July 29, 2026

ABVP: छात्र हितों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की प्रतीकात्मक तालाबंदी

July 28, 2026

Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेगा 45 मिनट का जीरो पीरियड; जानें 6वीं से 10वीं का नया टाइम टेबल

July 22, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल: माइग्रेशन और एग्जाम फीस बढ़ाने पर भड़के छात्र

July 21, 2026

Education: रामपुर कॉलेज में पीजी प्रवेश 2026: 18 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें मेरिट और काउंसलिंग शेड्यूल

July 18, 2026

Rampur Bushahr: जीबी पंत कॉलेज में एनईपी-2020 ओरिएंटेशन, एचपीयू टॉपर नमिता बनीं प्रेरणा

July 17, 2026

SFI: रामपुर महाविद्यालय में जेएमसी विषय बहाल करने की मांग, एसएफआई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 15, 2026

Kangra : SOS छात्रों को बड़ी राहत: 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी; जानें लेट फीस का पूरा शेड्यूल

July 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 3 6
Users Today : 55
Total Users : 116836
Total views : 232007
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.