Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu : पतलीकूहल में मिड-डे मील खाने से 30-40 बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

    कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से करीब 30-40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को सीएचसी पतलीकूहल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू |हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राथमिक स्कूल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। मंगलवार को स्कूल में मिड-डे मील के दौरान परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी, जी घबराने और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पतलीकूहल में भर्ती कराया गया।

    घर पहुंचते ही बिगड़ी बच्चों की हालत

    जानकारी के अनुसार, प्रभावित बच्चों में बाड़ी, जैंडी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी गांवों के छात्र शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्चे घर पहुंचे, तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ बच्चों के तो स्कूल के बाहर ही अर्धमूर्छित अवस्था में गिरने की बात भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान कमलाकांत और उपप्रधान ललित तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंचने से परिजनों में हड़कंप मच गया और वे भी भारी संख्या में सीएचसी पहुंचे।

    फूड पॉइजनिंग या दूषित पानी की आशंका

    सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। दूषित पानी भी इसका एक संभावित कारण हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारणों का सही पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। बीएमओ नग्गर डॉ. कर्ण ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज सीएचसी पतलीकूहल में चल रहा है। डॉक्टरों की विशेष टीम बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी (Monitoring) कर रही है।

    #ARBtimes #FoodPoisoning #HimachalNews #himachalpradesh #Kullunews #MidDayMeal #Patlikuhal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: बेटी पढ़ाओ, सपनों को उड़ान दो—श्रुति ठाकुर ने रोशन किया आनी और हिमाचल का नाम
    Next Article Education: वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दो दिवसीय वेबिनार संपन्न
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu: एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी नियंत्रण के 95:95:99 लक्ष्य 1 दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश

    November 19, 2026

    JOB: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर होगी भर्ती, 17 नवंबर को कुल्लू में कैंपस इंटरव्यू

    November 12, 2026

    Kullu: विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त अमित कुमार शर्मा

    November 5, 2026

    NHPC Kullu: एनएचपीसी के मुनाफे में 32% की बढ़ोतरी, छमाही में 21,469 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड

    November 5, 2026

    Kullu News : 12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 5, 2026

    Kullu News : राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त

    November 5, 2026

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: ज्यूरी में पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 40 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

    February 9, 2026

    Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

    July 20, 2026

    Rampur Bushahr: एनजेएचपीएस का नया कीर्तिमान: नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

    December 1, 2025

    Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता: जगत सिंह नेगी

    September 23, 2025

    Shimla : नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में शिक्षक को 25 साल की सजा

    May 6, 2025

    Kinnaur: सतलुज में डूबा 14 वर्षीय किशोर; किल्बा में दिनभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज फिर तलाश जारी

    December 2, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 9 1
    Users Today : 2
    Total Users : 129391
    Total views : 252505
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.