एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला आयोजन को लेकर पहली बैठक में विधायक नंद लाल ने मेला आयोजन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की समय सीमा तय की जाएगी, ताकि स्थानीय व्यापारियों को किसी तरह का नुकसान न हो। वहीं इस वर्ष प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए सांस्कृतिक संध्याओं में केवल हिमाचली कलाकारों को ही प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपमंडलाधिाकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बीते वर्ष मेले आयोजन से हुई आय के साथ साथ खर्चों को ब्यौरा भी सभी सदस्यों के समक्ष रखा।
प्लॉट आवंटन और इंफ्रास्ट्रक्चर:
-
प्लॉट समय पर बांटे जाएंगे।
-
कॉलेज क्षेत्र की तरह ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने पर चर्चा हुई।
यातायात और पार्किंग प्रबंधन:
-
सरकारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थान आरक्षित रहेंगे।
-
इंदिरा मार्केट के पास नदी की ओर दुकानें लगाई जाएंगी ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
-
बाहरी वाहनों के लिए डकोल्ड में सब्जी मंडी के पास पार्किंग की व्यवस्था होगी।
-
पुलिस विभाग को क्रेन उपलब्ध कराने और क्रेश बैरियर लगाने की मांग की गई।
सुरक्षा और कानून व्यवस्था:
एसडीपीओ नरेश शर्मा ने बताया कि मेला अवधि बढ़ने से विभाग को मुश्किल होती है, अतः मेला 14 नवंबर के बाद सीमित किया जाए।
-
कैडेट्स को ड्यूटी पर तैनात करने की योजना है।
-
CCTV कैमरों पर 3 लाख रुपये खर्च कर निगरानी की जाएगी।
ड्रग फ्री मैराथन और खेल आयोजन:
-
ड्रग फ्री सोसाइटी के तहत मैराथन का आयोजन इस बार भी होगा।
-
लवी मेले से पहले बॉलीवॉल व कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन पर सहमति बनी।
- 1 से 3 नवंबर तक घुड़दौड़ करवाने का प्रस्ताव लाया गया।
विधायक नंद लाल ने कहा कि मेला सफल तभी होगा जब नगर परिषद रामपुर की हर जगह भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि प्लॉट आवंटन में पारदर्शिता, खर्चों में कटौती और स्थानीय विद्युत परियोजनाओं से सहयोग की अपील की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग के साथ काम करें।
