Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    • Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित
    • Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    • Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    • Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली में दिव्या कालिया और शांति देवी ने किया टॉप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    देश

    Delhi : भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 स्थगित, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 9, 2025Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला उस समय आया जब टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में था और फाइनल समेत 16 मुकाबले शेष थे। आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा हो।” बोर्ड का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश की सीमाओं पर गंभीर तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान ने 8 मई की रात भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद हालात और गंभीर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने-अपने देशों को लौटने के निर्देश दे दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि हालात सामान्य होने पर आईपीएल की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी और खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा। आईपीएल के स्थगन के फैसले से फैंस जरूर निराश होंगे, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देना हर नागरिक और संस्था की जिम्मेदारी है।

    धर्मशाला में बीच में रोका था पंजाब-दिल्ली का चलता मैच

    तनाव का सीधा असर धर्मशाला में खेले जा रहे दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच पर पड़ा। यह आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए थे, तभी अचानक फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं। सुरक्षा कारणों से दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया और पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके बाद बीसीसीआई ने तकनीकी खराबी बताते हुए मैच रद्द करने की घोषणा की।

    #BCCI #BreakingNews #CricketNews #DharamshalaMatch #IndiaPakistanTension #IndiaVsPakistan #IPL2025 #IPL2025Suspended #IPLPostponed #NationalSecurity #SportsUpdate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Chandigarh: एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता का चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय दौरा, कर्मचारियों से संवाद

    May 1, 2026

    Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा

    April 27, 2026

    Chandigarh : पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी अवैध, फैमिली पेंशन नहीं मिलेगी: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    April 25, 2026

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Chandigarh: NHPC Limited को लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त

    February 16, 2026

    Hoshiarpur Accident: घनी धुंध में कार-बस में टक्कर, ऊना के तीन चचेरे भाइयों समेत 4 की मौत

    January 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 0 5
    Users Today : 10
    Total Users : 107105
    Total views : 214566
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.