एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विश्व पशु चिकित्सा दिवस, जो हर वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है, के अवसर पर बहुआयामी पशु चिकित्सालय, रामपुर द्वारा दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 कुत्तों को निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इस पहल से रेबीज जैसे घातक रोग की रोकथाम में सहायता मिलेगी और पशु व मानव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विशेष शिविर के अंतर्गत 137 भेड़-बकरियों को एफएमडी (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुओं को डिपिंग और कृमिनाशक दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार हो सके। कार्यक्रम के दौरान ज्ञान सिंह (भेड़पालक) को पशु चिकित्सा के प्रतीक चिन्ह ‘बैज’ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि “पशुपालक ही पशुपालन विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। इस आयोजन में पशुपालन विभाग, रामपुर के डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अक्षय कुमार, पशु औषधि संयोजक करण गुप्ता, सुनीता वर्मा, पशुपालन परिचारक गुलाब सिंह, सेबू देवी एवं शिबी देवी आदि उपस्थित थे।
Trending
- Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
- State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
- Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
- Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
- Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
- Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
- Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
- Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
