Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Shimla: रामपुर, तकलेच और कंडा में तूफान-ओलावृष्टि से भारी नुकसान

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 17, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शांवलाघाट के कंडा में सुनील के घर की छत उड़ी, बीपीएल परिवार से है संबंधित

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर/शिमला। बुधवार देर रात आए तेज तूफान ने रामपुर तहसील और तकलेच उप-तहसील में भारी तबाही मचाई। रामपुर के निरथ और मझेवटी गांवों में दो घरों की छतें उड़ गईं, जबकि तकलेच में करीब 16 घर बुरी तरह प्रभावित हुए। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हुई है जिनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है, वे अब रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।

रामपुर में तूफान के कारण घर की उखड़ी छत, जो बहुत दूर जाकर गिरी

वहीं, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण सेब व अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित पंचायतों की जानकारी प्रशासन को दी है और राहत कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को जल्द सहायता मिल सके।

रामपुर के तहसीलदार प्रशिक्षित कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इसके लिए राजस्व विभाग की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। प्रभावितों को राहत राशि और सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

अंधड़ ने मचाई तबाही:  सुनील के घर की छत उड़ी, बीपीएल परिवार संकट में

शिमला। उपमंडल घनाहट्टी की ग्राम पंचायत शांवलाघाट के कंडा गांव में बुधवार रात आए तेज अंधड़ और बारिश ने तबाही मचा दी। सुनील कुमार पुत्र ज्ञान चंद के घर की छत तेज हवा से उड़ गई, जिससे पूरे घर में पानी भर गया। इस घटना से घर में रखा कीमती सामान बर्बाद हो गया और लकड़ी का काम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। तूफान के समय परिवार ने जान बचाते हुए कुछ सामान बाहर निकाला, लेकिन फिर भी लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। पीड़ित परिवार बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची में शामिल है, जिससे उनकी स्थिति और भी दयनीय हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी रवि मेहता मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परिवार की स्थिति चिंताजनक है और प्रशासन को तत्काल मुआवजा प्रदान करना चाहिए। पंचायत उप प्रधान यशपाल ठाकुर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन से त्वरित राहत पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है, ऐसे में यह प्राकृतिक आपदा उनके लिए किसी बड़े संकट से कम नहीं है।

#शिमला #अंधड़तबाही #बीपीएलपरिवार #आपदा_राहत #प्राकृतिकआपदा #जनहित #शांवलाघाट #हिमाचलसमाचार #तूफानसेनुकसान
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: एसजेवीएन ने प्रदेश सरकार को दिए 121.33 करोड़, निदेशक अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को सौंपा चेक
Next Article Shimla: पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

July 10, 2026

Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

July 2, 2026

Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

July 1, 2026

Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

June 20, 2026

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 5 5 2
Users Today : 2
Total Users : 115552
Total views : 229733
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.