Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
    • Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : भट्टाकुफर चौक पर सड़क धंसी, गहरे गड्‌ढे में गिरी स्कूल की बच्ची; रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

    शिमला के भट्टाकुफर चौक पर सड़क धंसी, 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी स्कूल की बच्ची को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। NHAI की कार्यप्रणाली पर सवाल। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 22, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के भट्‌टाकुफर चौक पर धंसी सड़क। इसी गड्‌ढे में गिरी स्कूल की बच्ची।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

    राजधानी शिमला में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब भट्टाकुफर चौक पर अचानक सड़क धंसने से बना 10–15 फीट गहरा गड्‌ढा एक स्कूल की बच्ची को अपने साथ नीचे ले गया। बच्ची को तुरंत बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के समय ऑकलैंड हाउस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एचआरटीसी बस वहीं खड़ी थी और उसका एक टायर भी गड्‌ढे में धंस गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह बस जैसे ही भट्टाकुफर चौक पर रुकी, सड़क के बीचोबीच अचानक बड़ा धंसाव हो गया। उसी दौरान बस में चढ़ने का प्रयास कर रही बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गड्‌ढे में जा गिरी।

    स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर रेस्क्यू शुरू किया। रस्सियों की मदद से बच्ची को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। बच्ची को मामूली चोटें आई हैं और वह अब सुरक्षित है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पार्षद नरेंद्र ठाकुर का गुस्सा एनएचएआई और फोर-लेन निर्माण कर रही कंपनी पर फूट पड़ा। क्षेत्र में ढली फोर-लेन और टनल निर्माण का कार्य जारी है और लोगों का आरोप है कि इसी निर्माण के कारण जमीन कमजोर हुई है।

    पार्षद ने कहा कि एनएचएआई और कंपनी की लापरवाही के चलते लगातार नुकसान हो रहा है। मकानों में दरारें, नींव कमजोर होना और अब सड़क धंसना… ये सब गंभीर चेतावनियां हैं। अब बच्चों की जान तक खतरे में पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा इलाका खतरे में है, तो निर्माण गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं हो रही और जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में जमीन धंसने और कंपन महसूस होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई मकानों की दीवारों और नींव में डेवलपमेंट के बाद से दरारें आ चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क के नीचे सुरंग बनने से मिट्टी का सहारा कम हुआ है, और आज की घटना उसी का नतीजा है।

    मुआवजा नहीं, सुरक्षा चाहिए

    लोगों ने कहा कि केवल मुआवजा देना समाधान नहीं है। यदि किसी भवन की नींव हिल जाए, तो पैसे से उसकी सुरक्षा वापस नहीं लाई जा सकती। यह घटना बताती है कि निर्माण मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। आज बच्ची सुरक्षित है, लेकिन कल किसी की जान जा सकती है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग एनएचएआई के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। नागरिकों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से तत्काल कार्रवाई और निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सड़क धंसने की जांच शुरू कर दी गई है और एनएचएआई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि लोगों का कहना है कि सालों से केवल जांच ही होती आ रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हुआ।

    एक बार फिर शिमला में एनएचएआई की ओर से किए जा रहे फोर-लेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। भट्टाकुफर चौक पर निर्माणाधीन सड़क अचानक धंस गई, जिससे बीच सड़क में बड़ा गड्‌ढा बन गया और उसमें बच्ची गिर गई। यह घटना बेहद चिंताजनक है, क्योंकि पहले भी लापरवाही और निम्न गुणवत्ता के चलते कई इमारतें ढह चुकी हैं और अनेक इमारतें जोखिम की स्थिति में हैं। लेकिन अब सड़क धंसने की घटनाएं सीधे बच्चों और आम नागरिकों की जान पर खतरा बनती जा रही हैं। यह स्पष्ट है कि निर्माण कार्य में मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास लगातार टूट रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह है कि वे इस घटना का संज्ञान लें, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और फोर-लेन परियोजना की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच करवाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    -अनिरूद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार

    #AniruddhSingh #ARBtimes #Bhattakufar #HimachalNews #NHAI #RescueOperation #RoadCollapse #SchoolBus #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 9 1 8
    Users Today : 212
    Total Users : 101918
    Total views : 206218
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.