Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Himachal :हमीरपुर को 38 करोड़ की सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 14, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हमीरपुर में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    हमीरपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के उपायुक्त कार्यालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल रही है। उन्होंने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर क्षतिपूर्ति और वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान में कटौती के बावजूद सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस आर्थिक सुधार में सहयोग की अपील की। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे किडनी और न्यूरोलॉजिकल रोगों से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर उन्नत उपचार मिल सकेगा। साथ ही हमीरपुर में 85 करोड़ की लागत से कैंसर केयर संस्थान की स्थापना की जा रही है।

    शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में कई ऐसे शिक्षण संस्थान खोले गए जहां बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं, जिन्हें अब सुधारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने, समर्थन मूल्य तय करने और मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने जैसे कदमों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 5.08 करोड़ की लागत से विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के आवासीय भवन, 2.01 करोड़ की राजस्व कॉलोनी, 4.42 करोड़ के उप-स्वास्थ्य केंद्र धरोग और 1.71 करोड़ की लागत से किसान सलाहकार केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 18.42 करोड़ की लागत से बनने वाले जसकोट हेलीपोर्ट, एक करोड़ से बनने वाले पॉलीटेक्निक कॉलेज बड़ू के मैकेनिकल ब्लॉक और 5.26 करोड़ की भगोट-फाफन सड़क का शिलान्यास भी किया।

    #AmbedkarJayanti #CMSSukhvinderSinghSukhu #EducationReforms #HamirpurNews #HealthReforms #HimachalDevelopment #अंबेडकर_जयंती #ग्रामविकास #राजनीति #विकास_कार्य #शिक्षा #स्वास्थ्य #हिमाचल_प्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : शिक्षा में नवाचार की ओर हिमाचल, पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा सामान्य ज्ञान : सुक्खू
    Next Article Rasmpur Bushahr: ब्लॉक कांग्रेस व ब्लॉक एससी विभाग ने किया संविधान निर्माता को नमन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026

    Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    August 22, 2026

    Health: IGMC शिमला को मिलेगी 256-स्लाइस CT स्कैन, SPECT और सेल सेपरेटर मशीन, स्वास्थ्य ढांचे पर 83.85 करोड़ खर्च

    August 10, 2026

    Shimla: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर सरकार का फोकस, आईजीएमसी में बनेगा शोध विभाग: मुख्यमंत्री सुक्खू

    August 7, 2026

    Shimla: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन 33,660 से बढ़कर 60 हजार रुपये, 78% की ऐतिहासिक वृद्धि

    August 5, 2026

    JOB: 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र, मेडिकल कॉलेजों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Dengue: रामपुर में डेंगू की दस्तक? पुराने बस अड्डा क्षेत्र में मिला लार्वा, प्रशासन अलर्ट

    July 26, 2026

    Shimla Hospital Alert ! आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल के डॉक्टर 22 जुलाई से छुट्टियों पर; घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरा शेड्यूल

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 2 1 6
    Users Today : 65
    Total Users : 121216
    Total views : 238854
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.