Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Kullu: उपायुक्त कुल्लू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 27, 2025Updated:October 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. राविश ने बुधवार को छरूडू, रामशिल्हा और अखाड़ा बाजार क्षेत्रों का दौरा किया, जो हाल ही में व्यास नदी में अचानक आए जलस्तर के कारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस दौरान उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

    उन्होंने बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे भवन, सड़कें, पुल और जमीन को भारी नुकसान पहुँचा है। प्रशासन की सजगता से समय रहते असुरक्षित भवनों को खाली करवा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों, पेयजल और बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है। मंडी-कुल्लू NH-03 और कंडी कटौला मार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क बहाल कर दिया गया है और शेष क्षेत्रों में भी जल्द सेवा बहाल की जाएगी।

    यातायात स्थिति:

    • NH-03 मार्ग केवल हल्के मोटर वाहनों (LMVs) के लिए खुला है और यात्रा केवल कुल्लू से मंडी दिशा में ही संभव है। जबकि भारी वाहन और अन्य यातायात की अनुमति नहीं है।

    • वैकल्पिक मार्ग (मंडी से कुल्लू – कंडी कटौला मार्ग) भी सिर्फ LMVs के लिए खुला है और यह एक-तरफा मार्ग है, जिसमें यात्रा मंडी से कुल्लू की ओर ही अनुमति है।

    सावधानियाँ:

    • नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

    • भूस्खलन और नदी-नालों से दूर रहें।

    • किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।

    इस मौके पर एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चन्द्रन, एडीसी अश्वनी कुमार, एएसपी संजीव चौहान सहित कई विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

    #BeasRiverFlood #DCKullu #FloodAffectedKullu #FloodRelief #HimachalRainUpdate #KandiKatolaRoad #KulluFloodNews #KulluMandiRoute #MandiToKulluRoute #NH03TrafficUpdate #ReliefAndRescue #TorulSRavish
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    March 9, 2026

    Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

    February 13, 2026

    Himachal Weather : आठ जिलों में आज फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत

    January 28, 2026

    Rampur Bushahr:  मानवता की मिसाल: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की एंबुलेंस ने अल्सर मरीज को सुरक्षित पहुंचाया IGMC

    January 24, 2026

    Kullu: रघुपुर फोर्ट में बर्फ में फंसे 12 पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बचाया

    January 24, 2026

    Himachal Weather : नए साल से पहले बदलेगा मौसम, 31 दिसंबर, 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार

    December 27, 2025

    Kullu: रोहतांग की ओर 4×4 वाहनों की आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

    December 19, 2025

    हिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

    December 8, 2025

    Himachal Weather : निचले क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई दिक्कतें, पहाड़ों पर आज बर्फबारी के आसार

    December 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 7 4 2
    Users Today : 1
    Total Users : 99742
    Total views : 202510
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.