Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Rampur Bushahr: एसजेवीएनएल ठेका मजदूरों की 77 दिन की हड़ताल सफल, बीमा व ग्रेच्युटी पर प्रबंधन से बनी सहमति

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 16, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर के झाकड़ी में 77 दिन से चल रहे आंदोलन समाप्ति और मांगों के पूरा होने पर एकत्र मजदूर(सीटू)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। एसजेवीएनएल की तीन प्रमुख परियोजनाओं — 1500 मेगावाट बायल, 412 मेगावाट रामपुर और 210 मेगावाट लुहरी में कार्यरत ठेका मजदूरों के संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। 1 जुलाई 2025 से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने के 77वें दिन यानी 15 सितंबर 2025 को मजदूर यूनियनों और एसजेवीएनएल प्रबंधन के बीच श्रम विभाग चंडीगढ़ (ALC) की मध्यस्थता में ऐतिहासिक लिखित समझौता हुआ।

धरना सीटू (CITU) से संबंधित यूनियनों द्वारा आयोजित किया गया था। मजदूरों की प्रमुख मांगें थी – बीमा सुविधा, ग्रेच्युटी भुगतान, प्रमोशन पॉलिसी और काम के अनुसार पदनाम।

 2 साल पुराने मांगपत्र के बावजूद अनदेखी

यूनियनों ने बताया कि 23 जून 2023 को एसजेवीएनएल प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन 2 साल तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरी में मजदूरों ने संविधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए शांतिपूर्ण धरना शुरू किया।

 मजदूर नेताओं का बयान

सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, अमित, बालकराम, नीलदत्त, कामराज, गुरदास, तिलक, मिलाप नेगी, प्रमोद और किसान सभा जिला सचिव देवकी नंद व दयाल भाटनु ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा:

“एसजेवीएनएल जैसी नवरत्न कंपनी में मजदूरों को ग्रेच्युटी और बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं। काम कुशल मजदूरों को अकुशल वेतन दिया जा रहा है। यह श्रम कानूनों की खुली अवहेलना है।”

 समझौते की प्रमुख बातें:

  1. मजदूरों का बीमा 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा।

  2. ग्रेच्युटी पर निर्णय अगली BOD मीटिंग (3 माह के भीतर) में लिया जाएगा।

  3. प्रमोशन पॉलिसी व काम के अनुसार पदनाम जैसे मुद्दों पर स्थानीय प्रबंधन से बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

  4. बैठक की तिथि लिखित रूप में तय की गई है और श्रम विभाग की निगरानी में होगी।

 प्रबंधन को चेतावनी

आम सभा में मजदूर नेताओं ने कहा कि यदि इस लिखित समझौते को लागू नहीं किया गया या भाई-भतीजावाद व उत्पीड़न की कोशिश की गई, तो यूनियन फिर से आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी।

 औद्योगिक शांति की अपील

सीटू नेताओं ने कहा कि यूनियनों ने हमेशा औद्योगिक शांति और श्रम कानूनों के सम्मान की वकालत की है, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही और टालमटोल के कारण यह संघर्ष करना पड़ा। अगर पहले ही गंभीरता दिखाई जाती, तो धरने की नौबत नहीं आती।

#CITUUnionProtest #GratuityInsuranceAgreement #HimachalWorkersStrike #IndustrialPeaceAgreement #LabourLaws #LabourRightsIndia #SJVNLContractWorkers #WorkersProtest2025
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित
Next Article हिमाचल में 21 सितंबर को होगी ‘नमो युवा रन’, भाजयुमो मनाएगा सेवा पखवाड़ा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 0 3 8
Users Today : 36
Total Users : 116038
Total views : 230602
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.