Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में करियर मार्गदर्शन सत्र, विशेषज्ञों ने दिए कॉर्पोरेट सफलता के टिप्स

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 22, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय में आयोजित करियर गाइडेंस सत्र में उपस्थित छात्र(कॉलेज)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में करियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सैल द्वारा एक दिवसीय करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार की बदलती संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में कॉर्पोरेट सर्विसेज, चंडीगढ़ से आईं मिस चारिता और श्री संदीप कुमार ने बतौर विशेष वक्ता भाग लिया। दोनों अतिथि विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए नवीन करियर विकल्पों, इंडस्ट्री की मांग, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी, और व्यावसायिक जीवन में सफलता के मूल मंत्र साझा किए।

    सत्र के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया और अपने करियर से जुड़े सवालों के उत्तर पाए। मिस चारिता और श्री संदीप कुमार ने करियर प्लानिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स और व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि देखी गई।

    प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि, “स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के करियर सत्र छात्रों के व्यक्तित्व विकास और संवाद क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में करियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सैल की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर ने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देते हैं।

    इस संवादात्मक सत्र में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आधुनिक कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर निर्माण के नए अवसरों को पहचाना। इस सफल आयोजन में करियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सैल के सदस्य डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. अजेनदर नेगी, डॉ. सतपाल, डॉ. हीरा भगती, असिस्टेंट प्रो. तरुण शर्मा, असिस्टेंट प्रो. प्रदीप गोस्वामी, असिस्टेंट प्रो. विकास शेख़री तथा असिस्टेंट प्रो. संदीप भी उपस्थित रहे।

    #CareerAdviceForStudents #CareerGuidance #CareerGuidanceSession #CareerTips #CareerWorkshop #CorporateCareers #GovtCollegeRampur #JobOpportunities #PlacementCell
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Pradesh : विक्रमादित्य सिंह ने डॉ. अमरीन कौर से रचाई शादी, चंडीगढ़ में हुआ आनंद कारज
    Next Article Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में रोवर-रेंजर इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2025 का आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: सीएसआईआर-यूजीसी नेट और शोध के अवसरों पर जी.बी. पंत महाविद्यालय में जागरूकता सेमिनार

    August 31, 2026

    DAV Rampur: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में वैदिक सप्ताह और संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन

    August 29, 2026

    कनाडा में नौकरी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत: वर्क परमिट विस्तार प्रक्रिया के लिए अब 60 नहीं, मिलेंगे 90 दिन

    August 29, 2026

    HP Polytechnic : खाली सीटों के लिए 31 से सुंदरनगर में काउंसलिंग

    August 29, 2026

    Shimla: संस्कृत दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण और श्लोक वाचन प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    August 27, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज में एंटी रैगिंग शपथ, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

    August 27, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    SFI: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर SFI का प्रदर्शन, सीएम और वीसी का पुतला फूंका

    August 25, 2026

    एसपीयू मंडी में बीएड की 300 खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को

    August 25, 2026

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 गुना बढ़ाया पंजीकरण शुल्क, लेट फीस भी 100 से बढ़कर 500 रुपये हुई

    August 25, 2026

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 3 2 5
    Users Today : 109
    Total Users : 121325
    Total views : 239033
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.