Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla: रोहडू के डिस्वानी गांव में भीषण अग्निकांड, 70 लाख की संपत्ति राख — परिवार बेघर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 26, 2025Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रोहड़ू के डिस्वाणी में घर में लगी आग(सोशल मीडिया)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। रोहडू उपमंडल के डिस्वानी गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड हुआ जिसमें एक तीन मंजिला लकड़ी का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में मकान के 11 कमरे और एक हॉल नष्ट हो गया। प्रशासन के अनुसार, आग से लगभग ₹70 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    मकान महेंदर बुगवान के बागीचे में स्थित था और लकड़ी का बना हुआ था। इस मकान में नेपाली मजदूर रहते थे, जो घटना के समय बागीचे में घास काटने गए थे। वहीं, महेंदर बुगवान और उनका परिवार बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में रोहडू में किराए के मकान में रह रहा था।

    जैसे ही गांव से किसी व्यक्ति ने फोन कर आग लगने की सूचना दी, परिवार तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुआ। लेकिन जब तक वे पहुंचे, मकान पूरी तरह से जल चुका था।

    दमकल की टीमें रोहडू और चिड़गांव से समय पर मौके पर पहुंचीं, लेकिन डिस्वानी-बडियारा सड़क की खराब हालत के कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई।

    परिवार पूरी तरह बेघर, प्रशासन ने दी फौरी राहत

    अग्निकांड में महेंदर बुगवान, उनकी माँ बरजनी देवी और दो बेटे युग और सार्थक पूरी तरह बेघर हो गए हैं। एसडीएम रोहडू धर्मेश रमोत्रा ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को ₹30,000 नकद, एक तिरपाल, खाद्य सामग्री और रसोई के सभी आवश्यक बर्तन तत्काल राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं।

    एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान और विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी घटनास्थल का दौरा कर परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

    #BreakingNews #DisasterNews #DiswaniVillage #FireIncidentRohru #HimachalNews #HimachalUpdate #MahenderBugwanFire #RohruFireIncident #RohruFireUpdate
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: किन्नौर के काशंग और सांगला कंडा में कृत्रिम झील से खतरा, उठाए जा रहे अहम कदम
    Next Article Rampur Bushahr : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार… आरएचपीएस ने महिलाओं को दी पोषण किट
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Crime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया

    August 28, 2026

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 8
    Users Today : 0
    Total Users : 121818
    Total views : 240090
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.