Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: सतलुज नदी में बढ़ता जलस्तर: कोलडैम प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, एनटीपीसी और PWD की रिपोर्ट पर होगी कार्यवाही

ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 3, 2025Updated:November 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश के सुन्नी क्षेत्र में सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर और सिल्ट जमा होने के कारण उत्पन्न खतरों पर गंभीरता दिखाते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी और लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत रिपोर्टें सौंपीं, जिनका अब विशेषज्ञों की टीम द्वारा अध्ययन करवाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि कोलडैम प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। पिछले तीन वर्षों से मानसून के दौरान सतलुज नदी के जलस्तर में वृद्धि से सुन्नी, तत्तापानी और चाबा क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आने वाले समय में इस खतरे को कम करने के लिए डिसिल्टिंग (Disilting) की योजना बनाई जाएगी।

लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट:

लोक निर्माण विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोलडैम के निर्माण के बाद से सतलुज नदी के तल में भौगोलिक और संरचनात्मक बदलाव तेजी से सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 30 मार्च 2015 को कोलडैम की कमीशनिंग हुई थी, जिसकी ऑपरेशन अवधि 30 वर्ष निर्धारित है और न्यूनतम जलस्तर 636 मीटर तय किया गया है। लेकिन बीते वर्षों में नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि और सिल्ट (गाद) जमाव ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

प्रमुख घटनाएं और क्षति:

2018-19: कोलडैम के जल संचय के कारण पहली बार नदी में जल स्तर बढ़ा और सिल्ट जमा हुआ, जिससे चाबा हाइड्रो पावर स्टेशन को नुकसान पहुंचा। चाबा का 70 मीटर लंबा सस्पेंशन ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ। शिमला-मंडी मार्ग के कई हिस्सों में भारी कटाव (erosion) हुआ। एनटीपीसी ने सड़क मरम्मत के लिए ₹1.72 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई, कार्य 2019 में पूर्ण हुआ। 2023 में चाबा ब्रिज पूरी तरह ढह गया, इसकी मरम्मत लागत ₹15 करोड़ अनुमानित। सुन्नी स्थित सरकारी आईटीआई परिसर, वन विभाग का विश्राम गृह और गौशाला नदी की चपेट में आए।शिमला-मंडी मार्ग फिर कई जगह से क्षतिग्रस्त हुआ।थली ब्रिज भी जल स्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुआ और  मरम्मत पर ₹1.5 करोड़ खर्च हुआ। इसी तरह 2025 में 21 जुलाई को थली ब्रिज पर ₹5 लाख का नुकसान। 13 अगस्त: और अधिक क्षति; रेजिंग डेक की मरम्मत के लिए ₹8 करोड़ की लागत आंकी गई। शिमला-मंडी रोड की पूर्ण मरम्मत के लिए ₹29 करोड़ का अनुमानित लागत है

एनटीपीसी की रिपोर्ट
एनटीपीसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि आईआईटी रूढ़की की टीम ने सतलुज नदी के सिल्ट पर विस्तृत अध्ययन किया है। वर्ष 2014 से 2024 तक के समय को आधार बनाकर अध्ययन किया गया है। इसमें रिमोट सेंसिग, जीआईएस, मल्टी डेट, मल्टी सेंसर सेटेलाइट डाटा का इस्तेमाल किया गया । सिल्ट का अध्ययन जोन वन – तत्तापानी, जोन टू-सुन्नी और जोन तीन-चाबा का है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के बाद सिल्ट में बदलाव दर्ज किया गया है। वर्ष 2014 से 2021 तक सिल्ट में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। वर्ष 2022 और 2023 में भारी बाढ़ आने के कारण रूपात्मक विशेषताएं बदली है। सुन्नी, तत्तापानी और सतलुज के अपस्ट्रीम में नजर आने वाला अवसादन एकत्रित हुआ है। वर्ष 2023 में 2861 मिलियन क्यूबिक मीटर सिप्लेज दर्ज की गई है, जोकि कोलडैम के कमीशन होने के बाद का सबसे अधिक है। वहीं इसी वर्ष सिल्ट कन्सट्रेशन 7120 प्रति मिलियन भाग दर्ज किया गया है।
जोन 1 तत्तापानी में वर्ष 2022 में सिल्ट 7 हेक्टेयर और 2023 में 27 हेक्टेयर दर्ज हुई। जोन 2 सुन्नी में वर्ष 2022 में 0.5 हेक्टेयर और 10 हेक्टेयर 2023 में रिकॉर्ड की गई। वहीं जोन 3 चाबा में वर्ष 2022 में 1.7 हेक्टेयर से वर्ष 2023 में 8 हेक्टेयर सिल्ट दर्ज की गई है। सिल्ट से कारण पहली बार कोलडेम को 11 जुलाई 2023 को बंद करना पड़ा था।
इस रिपोर्ट के मुताबिक सुन्नी क्षेत्र में एकत्रित सिल्ट भवन निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त बताई गई है। रिपोर्ट में सही तरीके से सिल्ट की माइनिंग करने का सुझाव दिया गया है ताकि पानी के जलस्तर को कम किया जा सके। एनटीपीसी माइनिंग के लिए एनओसी राज्य सरकार को देने के लिए तैयार है।

#Disilt_Satluj #Flood_Affected_Area #Himachal_Administration #Koldam #NTPC #PWD_Report #Satluj_River #Silt_Mining #Sunni
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKullu: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2025 की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ
Next Article Kullu: राज्यपाल ने मनाली में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 8 1
Users Today : 75
Total Users : 113981
Total views : 226953
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.