Rampur Bushahr: लवी मेला 2025: कबड्डी प्रतियोगिता में महिला और पुरुष टीमों का दमखम

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त शिमला, अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक दिन पूर्हु हुई बैठक में प्रतियोगिता को हरी झंडी दी गई। इस बार की प्रतियोगिता में कुल 7 महिला और 7 पुरुष टीमों को आमंत्रित किया गया है, जो मेले के शुरू होने से पहले दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर कबड्डी संघ के बैनर तले किया जाएगा।

मेले से पहले खिलाड़ी बैडमिंटन, वाॅलीबॉल और बॉक्सिंग जैसे खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

महिला वर्ग में शामिल टीमें:

  • साईं होस्टल, धर्मशाला

  • खेलो इंडिया सेंटर, राजपुरा

  • कोहिनूर एकेडमी, धबोटा

  • पोंटा एकेडमी, पोंटा साहिब

  • कृष्णा एकेडमी, बिलासपुर

  • स्टेट होस्टल, बिलासपुर

  • स्टेट होस्टल, जुब्बल

पुरुष वर्ग में शामिल टीमें:

  • रुद्रा एकेडमी, ऊना

  • खेलो इंडिया सेंटर, राजपुरा

  • कोहिनूर एकेडमी, धबोटा

  • साईं होस्टल, बिलासपुर

  • बीबीएन, नालागढ़

  • कृष्णा एकेडमी, बिलासपुर

  • हनुमान हिम एकेडमी, बिलासपुर

प्रतियोगिता विजेताओं को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा:

  • विजेता टीम: 71,000 रुपये + ट्रॉफी

  • उपविजेता टीम: 51,000 रुपये + ट्रॉफी

  • बेस्ट रेडर: 2,500 रुपये + मोमेंटो

  • बेस्ट डिफेंडर: 2,500 रुपये + मोमेंटो

  • बेस्ट ऑलराउंडर: 3,100 रुपये + मोमेंटो

बुशहर कबड्डी संघ के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं। जल्द ही एसडीएम रामपुर के साथ बैठक में प्रतियोगिता की तिथि भी तय की जाएगी। इस प्रतियोगिता के जरिए लवी मेले में न केवल खेलों का रोमांच बढ़ेगा, बल्कि युवाओं को खेलों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Comment