Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Dharamshala : हवाई हमले की चेतावनी के बीच धर्मशाला में IPL मैच रद्‌द, हिमाचल अलर्ट पर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 9, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मशाला। हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को IPL मैच बीच में ही रोककर रद्द कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी यह कदम उठाया गया। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर मैच रोकने के बाद दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी गेट खोले गए। स्टेडियम में जल रही सभी लाइटें बंद कर दी गईं और माहौल एकदम गंभीर हो गया। जैसे ही लोगों को हमले की जानकारी मिली, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से स्टेडियम गूंज उठा। जिस वक्त मैच रोका गया, उस समय पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी अचानक सुरक्षा अलर्ट के चलते फ्लड लाइट्स बंद कर दी गईं और दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया गया। मैच के लिए पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्टेडियम के अंदर कमांडो और सुरक्षाबल तैनात थे। हमले की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। धर्मशाला और आसपास के इलाकों में पुलिस और सेना की निगरानी बढ़ा दी गई है।

    पर्यटन स्थलों और शक्तिपीठों पर बढ़ाई सुरक्षा

    हमले की आशंका के चलते हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से राज्य के पर्यटन स्थलों, शक्तिपीठों, जल विद्युत परियोजनाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सभी लंबी छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सभी अधिकारियों को अपने स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को अधिकारियों से सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात करने को कहा। शिमला, धर्मशाला, मनाली, मैक्लोडगंज, चंबा और खजियार जैसे पर्यटन स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। शक्तिपीठों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त कदम उठाए गए हैं। शुक्रवार को भी सीएम अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

    #Dharamshala #HimachalSecurity #IndiaPakistanTension #IPL2025 #PakistanAttack #PanjabKingsVsDelhiCapitals
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल में आज भी मौसम खराब, बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी
    Next Article Rampur Bushahr : टैगोर के आदर्श आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 5 3 3
    Users Today : 6
    Total Users : 126533
    Total views : 247709
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.