Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: अश्व प्रदर्शनी का सफल समापन, सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नन्द लाल ने किया विजेताओं को सम्मानित

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 3, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में अश्वप्रदर्शनी के समापन पर विजेता को सम्मानित करते 7वें वित्तायोग अध्यक्ष नंद लाल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेला–2025 के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी का आज रामपुर में सफल समापन हुआ। यह प्रदर्शनी 1 से 3 नवम्बर तक आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल की पारंपरिक घोड़ा पालन संस्कृति का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस आयोजन का आयोजन पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति, रामपुर के सहयोग से किया गया था। प्रदर्शनी में कुल 282 अश्वों ने भाग लिया, जिनमें स्पीति नस्ल के 121, स्पीति क्रॉस ब्रीड 57, अन्य नस्लों के 46 और 29 खच्चर जोड़े (58 खच्चर) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 पशुओं की बिक्री भी हुई, जिससे पशुपालकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ।

    रामपुर में आयोजित अश्व प्रदर्शनी में बिक्री के लिए लाए गए घौड़े

    अश्व प्रदर्शनी का ऐतिहासिक महत्व

    रामपुर की अश्व प्रदर्शनी सदियों पुरानी लवी मेले की परंपरा से जुड़ी हुई है। यह मेला उस ऐतिहासिक व्यापारिक संधि की याद में मनाया जाता है जो रामपुर बुशहर राज्य और तिब्बत के बीच हुई थी। उस दौर में घोड़े, ऊन, नमक और अन्य वस्तुएं व्यापार का प्रमुख हिस्सा थीं। समय के साथ यह प्रदर्शनी सांस्कृतिक और पशु प्रजनन संवर्द्धन का प्रतीक बन गई है। विशेष रूप से चमुर्थी नस्ल के घोड़े, जो अपनी सहनशक्ति, चाल और आकर्षक बनावट के लिए प्रसिद्ध हैं, इस प्रदर्शनी की पहचान बन चुके हैं।

    रामपुर में आयोजित 400 व 800 मीटर अश्व दौड़ के विजेता सुरड़बंगला निवासी धर्मपाल

    समापन समारोह में नन्द लाल रहे मुख्य अतिथि

    समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नन्द लाल ने की। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सत्या नन्द लाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में नन्द लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला हिमाचल की व्यापारिक, सांस्कृतिक और पशुपालन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अश्व प्रदर्शनी प्रदेश के पशुपालकों को उत्कृष्ट नस्लों के संरक्षण, प्रजनन और प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं और युवाओं को पारंपरिक व्यवसायों की ओर आकर्षित करते हैं।

    रोमांचक प्रतियोगिताएं और विजेता

    प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, 400 मीटर और 800 मीटर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागी धर्म पाल और हैप्पी ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और रोमांच से भर दिया। समापन अवसर पर नन्द लाल ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

    इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक संजीव धीमान, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह, उपनिदेशक डॉ. नीरज मोहन, डॉ. अनिल, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, एडवोकेट डी.डी. कश्यप, राजेश गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, पशुपालक, व्यापारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में दर्शक व पर्यटक उपस्थित रहे।

    #Himachal Pradesh News #हिमाचल समाचार Chamurthi Horse Breed Himachal Animal Husbandry Horse Exhibition Rampur Lavi Fair 2025 Updates Lavi Fair Preparations Nand Lal News Rampur Bushahr Events Traditional Fairs Himachal अश्व प्रदर्शनी 2025 रामपुर बुशहर समाचार लवी मेला 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 6 5
    Users Today : 96
    Total Users : 100865
    Total views : 204340
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.