Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, November 3
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : हाईकोर्ट ने पुलिस हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नति के लिए ‘बी-1’ टेस्ट पर लगाई रोक, विभाग ने परीक्षा रद्द की

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस में कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नति के लिए 9 नवंबर को प्रस्तावित बी-1 परीक्षा पर रोक लगा दी है। अदालत ने राज्य सरकार से 10 दिन में जवाब मांगा, जबकि पुलिस विभाग ने परीक्षा तत्काल रद्द कर दी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 8, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए रविवार, 9 नवंबर को प्रस्तावित बी-1 परीक्षा अब नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से परीक्षा पर रोक लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे तत्काल रद्द कर दिया है। आठ साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे सैकड़ों पुलिस कर्मियों के लिए यह फैसला बड़ा झटका साबित हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा रद्द होने की सूचना भेज दी है और सभी तैयारियां रोकने के निर्देश दिए हैं।

    हाईकोर्ट ने अश्विनी कुमार बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य व अन्य मामले में यह आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने अदालत में तर्क दिया कि हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नति के लिए बी-1 परीक्षा की वर्तमान प्रासंगिकता पर गंभीर प्रश्न हैं। यह परीक्षा सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है, जबकि स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार यह परीक्षा हर वर्ष अगस्त में होनी चाहिए थी। पिछली बार यह परीक्षा वर्ष 2017 में हुई थी। याचिका में कहा गया कि लंबे अंतराल के कारण वरिष्ठ पुलिस कर्मियों को भारी नुकसान हो रहा है।

    वे 24 घंटे ड्यूटी करने के बावजूद अब युवा अभ्यर्थियों से प्रतिस्पर्धा करने को मजबूर हैं, जो हाल ही में स्नातक हुए हैं और परीक्षा पाठ्यक्रम से अधिक परिचित हैं। वर्ष 2013 में पुलिस विभाग ने बी-1 टेस्ट समाप्त कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने की सिफारिश की थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पुलिस की अन्य शाखाओं में कर्मचारियों को तीन-चार बार प्रमोशन का अवसर मिल चुका है, जबकि सामान्य कांस्टेबलों को यह मौका बेहद दुर्लभ रूप से मिलता है। बता दें कि इससे पहले बेस्ट दो बार स्थगित हो चुका था।

    #ARBtimes #B1Test #HeadConstablePromotion #HighCourtOrder #HimachalPolice #HimachalUpdate #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : खेलने-कूदने की उम्र में मौत से खेल गया मासूम, ठियोग में दिल दहला देने वाला हादसा
    Next Article दैनिक राशिफल : Saturday, November 8, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    सोलन पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 4 वर्ष का कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    October 28, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Court: शिमला में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को राहत नहीं, जमानत याचिकाएं खारिज

    October 15, 2026

    Court: पॉक्सो एक्ट मामला: विशेष अदालत ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 1
    Users Today : 0
    Total Users : 128211
    Total views : 250388
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.