एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि मैसर्ज एसआईएस, आरटीए शाहतलाई, जिला बिलासपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड के 200 पदों के लिए भर्ती अधिसूचित की गई है। इन पदों के लिए 10 नवम्बर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से सुरक्षा कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतनमान ₹17,000 से ₹19,000 प्रति माह निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:
लंबाई: न्यूनतम 168 से.मी.
वजन: 56 से 95 किलोग्राम
आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास या उससे अधिक
इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों और दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित तिथि को रोजगार कार्यालय मंडी में उपस्थित हो सकते हैं। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 26 दिन का प्रशिक्षण शाहतलाई (जिला बिलासपुर) में दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हॉस्टल, मैस, दो वर्दियां और सुरक्षा प्रशिक्षण किट की सुविधा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। हालांकि, प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को ₹13,850 शुल्क जमा करवाना अनिवार्य होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (TA/DA) या अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
