Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Rampur Bushahr: बर्फबारी की चेतावनी: रामपुर प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट, पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आगामी बर्फबारी को देखते हुए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    आगामी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए रामपुर उपमंडल में सभी विभागों को अलर्ट रहने और पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बर्फबारी के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में मार्ग अवरुद्ध होने, पेयजल व विद्युत आपूर्ति बाधित होने, स्वास्थ्य सुविधाओं और परिवहन सेवाओं पर प्रभाव तथा राहत-बचाव कार्यों की विभागवार तैयारी का आकलन किया गया। एसडीएम ने बताया कि 15/20 और 12/20 जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से अक्सर बिजली, पानी, दवाइयां, राशन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी हो जाती है। इसलिए संबंधित विभागों को इन क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री का पूर्व भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसंबर और जनवरी माह का राशन दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को अग्रिम रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को मुख्य व संपर्क मार्गों पर मशीनरी और श्रमिकों की अग्रिम तैनाती करने के निर्देश दिए गए, ताकि मार्ग तुरंत बहाल किए जा सकें।

    बिजली और पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक सामग्री और तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, गृह रक्षक, राष्ट्रीय आपदा रिजर्व बल, अग्निशमन व राहत सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाएगा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाएगा।

    वन विभाग को निर्देश दिए गए कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले भेड़-बकरी पालकों को समय रहते निचले क्षेत्रों में पहुंचने के लिए जागरूक किया जाए ताकि बर्फबारी के दौरान किसी भी तरह की फंसने की स्थिति न बने।उपमंडल स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, साथ ही सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम संचालित होंगे, जहां से लोग आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    बैठक में नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, नायब तहसीलदार सराहन प्रेम सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता कुकू शर्मा, कृषि विशेषज्ञ करण एस. गुलेरिया, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जगत सिंह नेगी, बागवानी विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह सहित परिवहन, गृह रक्षक, अग्निशमन, स्वास्थ्य, एनडीआरएफ और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AdministrationAlert #Barfbaari #DisasterManagement #HimachalNews #HPWeather #PublicSafety #RamPurNews #SDMRampur #SnowfallAlert #WinterPreparedness
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: पुलिस की बड़ी सफलता: भद्राश में चरस व कुमारसैन में चिट्टा सहित 5 पकड़े
    Next Article Shimla: विकास कार्यों में सुस्ती पर सांसद का सख्त रुख, दिशा बैठक में कई विभागों को फटकार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 9 1
    Users Today : 21
    Total Users : 124891
    Total views : 245270
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.