एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
खंड चिकित्सा अधिकारी, आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.) ने विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर केवल संबंधित वार्ड की स्थाई महिला निवासी ही आवेदन कर सकती हैं, जिसकी पुष्टि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र से की जाएगी। आवेदिका की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार का स्थानीय बोली बोलने में सक्षम होना आवश्यक है।
आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
आयु/जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड एवं बैंक खाते की प्रति
बी.पी.एल./ए.पी.एल./अंत्योदय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
वैवाहिक स्थिति से संबंधित दस्तावेज (जैसे पति की मृत्यु प्रमाण पत्र)
परिवार रजिस्टर की नकल
हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण पत्र
दो पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन 06 दिसंबर 2025 शाम 04:00 बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.) में जमा करवाए जा सकते हैं। चयन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक उम्मीदवार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, आनी से संपर्क कर सकते हैं।
