Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kangra: चिट्टे के विरुद्ध जन आंदोलन में हर वर्ग बने भागीदार, धर्मशाला में मुख्यमंत्री ने एनकोर्ड की बैठक की अध्यक्षता

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    धर्मशाला में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर की छठी राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की छठी राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज़ दिशा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य सरकार के विभागों के साथ एनसीबी, ईडी, डीआरआई, डाक विभाग और आरपीएफ सहित विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की 234 अत्यधिक संवेदनशील पंचायतों में सीआईडी और पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। उपायुक्तों को इन पंचायतों में नशा निवारण समितियां गठित करने और प्रत्येक जिले में नियमित एनकोर्ड बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने युवाओं, अभिभावकों, महिला मंडलों और स्वयंसेवी संगठनों से नशा मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने सभी जिला प्रशासन से नशे से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर 10 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजने को कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि चिट्टा तस्करी में 60 सरकारी कर्मचारी संलिप्त पाए गए हैं, जिनमें 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें से 5 को बर्खास्त किया जा चुका है और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

    आगामी समय में जिला और उपमंडल स्तर पर एंटी चिट्टा वॉकथॉन आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों में ड्रग टेस्ट अनिवार्य किया गया है और स्कूलों-कॉलेजों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब और साथी शिक्षा कार्यक्रम को और सक्रिय किया जा रहा है। फार्मा इकाइयों की कड़ी जांच और भांग की खेती पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि ‘चिट्टा सूचना इनाम योजना’ जल्द शुरू की जाएगी जिसके तहत सूचना देने वाले को 10 हजार से 10 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। सूचना 112 नंबर पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 5642 एनडीपीएस मामले दर्ज हुए, 8216 गिरफ्तारियां हुईं और 36.657 किलो चिट्टा बरामद किया गया। 46 कुख्यात तस्कर हिरासत में लिए गए और 48 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने पंचायतों को रेड-येलो-ग्रीन वर्गों में विभाजित कर 12,000 व्यक्तियों की पहचान की है।

    बैठक में अवगत कराया गया कि हाल ही में राज्यव्यापी नाकाबंदी के दौरान 16,441 वाहन चेक किए गए, 13 एनडीपीएस मामले दर्ज हुए और बड़ी मात्रा में नशा सामग्री जब्त की गई। शिक्षण संस्थानों के आसपास 41 परिसरों और 598 दुकानों की तलाशी में 12 केस दर्ज और 385 चालान किए गए।

    बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, डीजीपी अशोक तिवारी सहित उच्च अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुअली जुड़े।

    #AntiChittaWalkathon #AntiDrugCampaign #ChittaFreeHimachal #CMSSSukhu #DrugsFreeIndia #himachalpradesh #HPSarkar
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr:  महिलाओं के कौशल व उद्यमिता विकास हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
    Next Article Rampur Bushahr: जी.बी. पंत कॉलेज रामपुर में ‘लीडिंग द फ्यूचर’ विषय पर एक सप्ताह का वर्चुअल FDP शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 6 5 2
    Users Today : 125
    Total Users : 126652
    Total views : 247895
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.