Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Bilaspur: प्रतिस्पर्धा के युग में मेहनत के साथ स्मार्ट प्लानिंग जरूरी: डीसी राहुल कुमार

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    युवाओं को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा बिलासपुर कॉलेज में सिविल स्टैप इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ के सहयोग से करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक और मुख्य पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

    उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल कड़ी मेहनत ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सूझबूझ, समय प्रबंधन और स्मार्ट प्लानिंग सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने बताया कि देशभर में हर वर्ष लगभग एक करोड़ विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते हैं, लेकिन केवल पांच से सात प्रतिशत अभ्यर्थी ही अंतिम चयन तक पहुंच पाते हैं। ऐसे में सही रणनीति और अनुशासित अध्ययन बेहद जरूरी है।

    उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन छह से आठ घंटे नियमित अध्ययन करने, साप्ताहिक मॉक टेस्ट देने, पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का गहन विश्लेषण करने और आत्म-मूल्यांकन को अपनी अध्ययन रणनीति का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस युग में संसाधनों की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल स्पष्ट लक्ष्य, सही दिशा और निरंतर अभ्यास की।

    उपायुक्त ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता को निराशा नहीं, बल्कि सीखने का अवसर समझें। बिना निर्धारित लक्ष्य के की गई तैयारी कभी भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकती। सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही भविष्य की दिशा और गति तय करता है।

    वर्कशॉप के दौरान सिविल स्टैप इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय जोशी ने यूपीएससी, एचएएस, एलाइड सेवाओं, बैंकिंग, पुलिस भर्ती, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न, विषय चयन, उत्तर लेखन तकनीक और अध्ययन रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संस्था से चयनित सफल अभ्यर्थियों के उदाहरण साझा कर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया।

    प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से हिमाचल जनरल नॉलेज की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.एस. कटवाल ने जिला प्रशासन एवं सिविल स्टैप इंस्टीट्यूट का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रेमजीत, कॉलेज एडवाइजरी सदस्य रीता शर्मा, करियर काउंसलिंग कन्वीनर नम्रता पाठानिया, एनसीसी एएनओ डॉ. जयचंद, रोवर एंड रेंजर ऑफिसर डॉ. रजनी, आरआरसी कन्वीनर डॉ. सोनिया राठौर, एनएसएस अधिकारी प्रो. अनुश्रिया, डॉ. अजीत, प्रो. अश्विनी चंदेल सहित रितुराज भी उपस्थित रहे।

    #BilaspurNews #CareerCounseling #CivilServicesAspirants #CompetitiveExams #EducationNews #HASExam #himachalpradesh #RahulKumarDC #UPSCPreparation #YouthMotivation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में एससी व एसटी (PoA) अधिनियम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Next Article Himachal Pradesh: प्रदेश सरकार ने ई-रिक्शा परमिट को लेकर जारी की अधिसूचना, 400 परमिट को मिली मंजूरी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    SundarNagar drug case : होटल से चल रहा था नशे का धंधा, 21 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

    March 18, 2026

    दैनिक राशिफल 07 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    June 7, 2026

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक तपोवन में

    November 4, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

    November 6, 2025

    Rampur Bushahr: दरकाली पंचायत के धंस रहे शरनाल गांव की हुई ज्वाइंट इंसपेक्शन, जल्द शुरू होगा भूमि कटाव रोकने का कार्य

    October 16, 2025

    Kinnaur : रारंग गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, शिक्षक की गई जान

    June 18, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.