ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Shimla: 9.66 करोड़ से बनेगी शहीद नाथूराम सड़क, नावर को मिली बड़ी सौगात

December 10, 2025 3:58 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नावर क्षेत्र में टुणाधार–शहीद नाथूराम देवाड़ीघाट सड़क के मेटलिंग एवं टारिंग कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। यह सड़क विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत 9 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

विश्राम गृह टिक्कर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र में सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 52 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष राशि भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों के रखरखाव एवं पीडीएनए मद के तहत भी 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे स्थानीय जनता और बागवानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है और प्रत्येक पंचायत में दो-दो सड़कों को विधायक प्राथमिकता में  मंजूरी दी गई है। अब तक 154 सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है और चालू वित्त वर्ष में यह संख्या बढ़कर 160 तक पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-नावर-कोटखाई में 18 सड़कों के लिए 112 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें से नावर क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 49 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो कुल स्वीकृत राशि का लगभग 50 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्र बनेगा शिक्षा का हब : रोहित ठाकुर

इस अवसर पर विकासखंड टिक्कर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कशैणी के नवनिर्मित भवन का शिक्षा मंत्री ने विधिवत लोकार्पण भी किया। इस भवन का निर्माण लगभग 22 लाख रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण, आधुनिक अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बच्चों को आधुनिक और सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

जुब्बल में 17 करोड़ रुपये की लागत से टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में इंटीग्रेटेड बीएड कॉलेज की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शिक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र में चल रही सभी विकास परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी, जिससे विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment