Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: एनसीसी प्रशिक्षण में नया युग, कुल्लू में वायरस SW-80 माइक्रोलाइट सिमुलेटर का शुभारंभ

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    विधायक सुंदर सिंह ठाकुर वायरस SW-80 सिमुलेटर का उद्घाटन करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में कुल्लू स्थित 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी (हाथीथान) में अत्याधुनिक वायरस SW-80 माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट सिमुलेटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सिमुलेटर का उद्घाटन कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।

    इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अत्याधुनिक सिमुलेटर हिमाचल प्रदेश में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह सुविधा कैडेट्स को उड़ान प्रशिक्षण का प्रारंभिक लेकिन अत्यंत आवश्यक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी, जिससे उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और सशस्त्र बलों में करियर बनाने की तैयारी को नई दिशा मिलेगी। इस पहल से क्षेत्र के 1100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स को सीधा लाभ मिलेगा।

    उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एनसीसी प्रशिक्षण एयरक्राफ्ट के लिए बनाए गए हैंगर को शीघ्र कार्यशील करने हेतु शिक्षा मंत्री से एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन करने के संबंध में बातचीत की जाएगी, ताकि यूनिट के दो एयरक्राफ्ट के माध्यम से यहीं पर कैडेट्स को फ्लाइंग प्रशिक्षण की सुविधा जल्द उपलब्ध करवाई जा सके। विधायक ने यह भी कहा कि भविष्य में एनसीसी एयर विंग की सभी गतिविधियों के लिए कॉलेज या एयरपोर्ट के समीप भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

    ड्रोन तकनीक पर भी विशेष जोर देते हुए उन्होंने बताया कि यह यूनिट ड्रोन संचालन के प्रशिक्षण में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने विंग कमांडर को 10 से 40 किलो भार क्षमता वाले ड्रोन तैयार करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिसके लिए लाडा के माध्यम से धन उपलब्ध करवाया जाएगा। इन ड्रोन का उपयोग आपदा के समय आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी किया जा सकेगा।

    इसके साथ ही विधायक ने सेना में सेवाएं देने के इच्छुक कैडेट्स के लिए कोचिंग और क्रैश कोर्स संचालित करने के लिए भी वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया, जिससे क्षेत्र से अधिक से अधिक युवा अधिकारी बनकर देश की सेवा कर सकें।इस अवसर पर 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने सिमुलेटर की स्थापना को एनसीसी प्रशिक्षण में एक नए युग की शुरुआत बताया और मुख्य अतिथि का यूनिट को निरंतर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में 1 एचपी एयर स्क्वाड्रन के समस्त स्टाफ, एसोसिएट ऑफिसर और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

    #AirSquadronNCC #DefenceCareer #HimachalNews #HimachalYouth #Kullunews #NCCHimachal #NCCTraining #SundarSinghThakur #SW80Simulator #YouthPower
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: जन संकल्प सम्मेलन को लेकर मंडी में 11 दिसंबर को यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
    Next Article Shimla: 9.66 करोड़ से बनेगी शहीद नाथूराम सड़क, नावर को मिली बड़ी सौगात
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.