एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 14 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीयू ने सत्र 2026-27 में 33 स्नातकोत्तर और एक वर्षीय बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन प्रमुख विषयों में पीजी कराएगा सीयू
एमए एजुकेशन, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास
समाजशास्त्र, सोशल वर्क, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स
न्यू मीडिया, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
एमकॉम, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (ट्रेवल एंड टूरिज्म स्पेशलाइजेशन)
कंप्यूटर साइंस, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान
जैव सूचना विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान
जूलॉजी, प्लांट साइंस
एमएससी जियोलॉजी, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस
एमटेक नैनोमैटीरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी
योगा, संस्कृत, पंजाबी
एमए जम्मू एंड कश्मीर स्टडी, एमए हिंदू स्टडीज
मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग व स्कल्प्चर)
एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम एमएससी फिजिक्स
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय)
प्रवेश परीक्षा शुल्क (Category-Wise Fee)
एनटीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रहेगा:
सामान्य वर्ग:
दो टेस्ट पेपर – ₹1400
अतिरिक्त प्रति टेस्ट – ₹700
EWS / OBC-NCL:
दो टेस्ट – ₹1200
अतिरिक्त विषय – ₹600
SC / ST / थर्ड जेंडर:
दो टेस्ट – ₹1100
अतिरिक्त विषय – ₹600
दिव्यांग (PwD):
दो टेस्ट – ₹1000
अतिरिक्त विषय – ₹600
विदेशी अभ्यर्थी:
दो टेस्ट – ₹7000
अतिरिक्त प्रति विषय – ₹3500
