Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    हिमाचल में बनीं 47 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, पैरासिटामोल, शुगर और हार्ट की दवाएं शामिल

    हिमाचल में बनीं 47 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल हो गई हैं। पैरासिटामोल, शुगर, हार्ट और मिर्गी की दवाएं शामिल हैं। कंपनियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, पढ़ें खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन 

    हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। राज्य में बनी 47 दवाओं समेत देशभर में कुल 200 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं। यह खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य दवा नियंत्रक की नवंबर की जांच रिपोर्ट में हुआ है। फेल हुई दवाओं में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल, हार्ट अटैक में दी जाने वाली क्लोपिडोग्रेल और एस्प्रिन, शुगर की दवा मेटफॉर्मिन, हार्ट मरीजों की रेमिप्रिल, मिर्गी की सोडियम वैल्प्रोएट और मांसपेशियों की जकड़न में उपयोग होने वाली मेबेवेरिन हाइड्रोक्लोराइड शामिल हैं। इन दवाओं का मानकों पर खरा न उतरना मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है।

    नवंबर में सीडीएससीओ की ओर से 65 और राज्य दवा नियंत्रक द्वारा 135 दवाओं के सैंपल लिए गए थे। जांच के बाद कुल 47 सैंपल फेल घोषित किए गए। इनमेंसोलन जिले में 28 दवाएं, सिरमौर में 18 दवाएं और ऊना में 1 दवा शामिल है। सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित एथेंस लाइफ साइंस कंपनी की पांच दवाएं रिमिप्रिस, ग्लेमीप्राइड, मैथाप्रिड, निसोलोन और कैटोरोलेक फेल पाई गईं। इसके अलावा नालागढ़ (मार्टिन एंड ब्राउन बायोसाइंस) की जेंटामाइसिन सल्फेट इंजेक्शन, बद्दी (श्रीरामेत इंडस्ट्रीज) की सेफिसाइन टैबलेट, विंग्स बायोटेक की ग्लेमीप्राइड और क्योरटेक फार्मा की सेफिक साइन दवा भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं। बद्दी, सोलन, बरोटीवाला की कई कंपनियों की पैरासिटामोल, मेटफॉर्मिन, टेलमीसार्टन, एंब्रोक्सोल सिरप, रेमिप्रिल और ट्रामाडोल जैसी दवाएं भी फेल सूची में हैं।

    कंपनियों को नोटिस जारी, वापस मंगवाया स्टॉक

    जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं और बाजार से संबंधित दवाओं को वापस मंगवा लिया गया है। इनके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    #BaddiPharma #CDSCO #DrugQualityAlert #HealthAlertIndia #HimachalNews #himachalpradesh #PharmaNews #Sirmaur #Solan #TopNews #Una
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Saturday, December 20, 2025
    Next Article Himachal : सीयू में पीजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 33 कोर्सों के लिए 14 जनवरी तक आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    August 31, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार कर रही व्यापक प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में स्वास्थ्य सेवा की पहल, निशुल्क शिविर में 1000 मरीजों की आंखों की जांच

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 0 0
    Users Today : 4
    Total Users : 126800
    Total views : 248118
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.