Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 27, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लौटे ज्यूरी स्कूल के छात्र

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य परिस्थितियों से जोड़ते हुए उनके कौशल, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना रहा।

    सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं विषय के अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं के 40 विद्यार्थियों ने 24 से 27 दिसंबर तक अल्टीमेट सूचना प्रौद्योगिकी अध्ययन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर संचालन, आंकड़ा भंडारण, प्रारंभिक प्रोग्रामिंग, संप्रेषण कौशल तथा वेबसाइट निर्माण से संबंधित व्यावसायिक ज्ञान प्रदान किया गया।

    वोकेशनल शिक्षक श्री अश्वनी कैथ ने बताया कि आईटी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जिनमें सॉफ्टवेयर डेवलपर, नेटवर्क इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, वेब डेवलपर और हेल्प डेस्क एनालिस्ट जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हिंदी प्रवक्ता श्रीमती विनोद कुमारी नेगी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

    इसी क्रम में व्यवसायिक शारीरिक शिक्षा विषय से जुड़े विद्यालय के 41 विद्यार्थियों ने दत्तनगर स्थित दत्तात्रेय खेल वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। खेल अनुभाग की शिक्षिका अनीता कटोच ने कहा कि खेल के क्षेत्र में स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से नौकरियों के साथ-साथ कोच, रेफरी तथा अन्य सरकारी एवं अर्ध-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। इस प्रशिक्षण दल के साथ समाजशास्त्र प्रवक्ता परवीना चौहान भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती रहीं।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके भविष्य को सशक्त दिशा प्रदान करते हैं।

    #EmploymentOrientedEducation #HimachalEducation #SchoolNews #YouthSkill #SkillDevelopment #VocationalEducation #राजकीय_वरिष्ठ_माध्यमिक_विद्यालय_ज्यूरी #व्यवसायिक_प्रशिक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 1 2
    Users Today : 43
    Total Users : 100812
    Total views : 204259
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.