Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Mandi: नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट प्रयास आवश्यक: अपूर्व देवगन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी-गुमाणु में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। वे शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी-गुमाणु में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से संवाद कर रहे थे।

    उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। नशा न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों को नशे की बुराइयों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों से नशामुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री या आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस प्रशासन के साथ साझा करें, सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला मंडी में एंटी चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसके पहले चरण में जिले की 24 ग्राम पंचायतों को अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। इन पंचायतों में 27 से 29 दिसंबर 2025 तक विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

    जिला प्रशासन और पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूली बच्चों, नशा निवारण समितियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नशामुक्ति पर संवाद कर रहे हैं। प्रत्येक पाठशाला में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है।

    अभियान के तहत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक मंडी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदयाणा में संवाद किया, जबकि जिला कल्याण अधिकारी ने टकोली, भडयाल, घासणू, भमसोई और डिग्री कॉलेज बलद्वाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर नशा निवारण समितियों के सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #AntiChittaCampaign #ApoorvDevgan #DrugFreeHimachal #MandiNews #NashaMuktiAbhiyan #YouthAwareness #नशामुक्तभारत
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: ममता और दीपक बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल स्कूल तकलेच में वार्षिक समारोह
    Next Article Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल: औद्योगिक भांग की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, हिमाचल बनेगा बायो-इकॉनोमी हब
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 3
    Users Today : 3
    Total Users : 124873
    Total views : 245229
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.