Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Rampur Bushahr: डीएवी स्कूल रामपुर के वार्षिक समारोह ‘अनहद’ में दिखी देश की सांस्कृतिक झलक, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह रहे मुख्यातिथि

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
डीएवी स्कूल रामपुर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित एसडीएम रामपुर व अन्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

रामपुर महाविद्यालय के सभागार में डीएवी स्कूल रामपुर का वार्षिक समारोह ‘अनहद’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में देश की विविध संस्कृतियों की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि विद्यालय प्रबंधक राकेश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में सुनील बस्सी, सौरव आनंद और सिद्धार्थ सूद शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रगति एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

डीएवी स्कूल रामपुर के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आगाज़ गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में डीएवी स्कूल बैंड रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। एलकेजी एवं नर्सरी के नन्हें बच्चों ने स्वागत गीत व परिवार के महत्व पर प्रस्तुति दी। कक्षा दूसरी ने राजस्थानी संस्कृति, कक्षा पांचवीं ने ऑपरेशन सिंदूर, यूकेजी के बच्चों ने स्वस्थ और अस्वस्थ भोजन पर प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत की।

कक्षा प्रथम ने क्वाली, कक्षा तीसरी ने बिहू, कक्षा चौथी ने मयूर नृत्य, कक्षा छठी ने मराठी नृत्य तथा कक्षा सातवीं ने हिमाचल की धरोहर पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने हैदराबाद में नारी के साथ हुई दरिंदगी पर आधारित नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों को भरपूर सराहना मिली।

डीएवी स्कूल रामपुर द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में दिखती देश व प्रदेश की झलक

समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कक्षा तीसरी की अनिक शर्मा, कक्षा चौथी की दिवा भंडारी, कक्षा पांचवीं के आदित्य शर्मा, कक्षा छठी के आरव ठाकुर, कक्षा सातवीं की श्रीजा महाजन और अनाहिता, कक्षा आठवीं की अस्मी सोनी शामिल रहीं। खेलकूद में कक्षा आठवीं की अंशिका भैक और अद्विती ने राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं की परिधि ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल

डीएवी स्कूल की मेधावी छात्रा को सम्मानित करते एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छठी के मानविक कपार्टिया ने कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर विजय प्राप्त की। वहीं कक्षा पांचवीं व चौथी की प्रिशा डोगरा, अद्विका, दिग्वी नेगी और रिवान कनैन ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

#Anahad #AnnualFunction #DAVSchoolRampur #HimachalEducation #RamPurNews #SchoolCulturalProgram #SDMRampur #StudentsAchievement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKangra : चरस तस्करी मामले में दोषी को 5 साल की जेल, 1 लाख जुर्माना
Next Article Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत का दिया संदेश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : HPU BA Final Year Result 2026 Out: 95.59% पास, रामपुर कॉलेज की नमिता प्रदेश में टॉपर

June 12, 2026

Rampur Bushahr: डीपीएस झाकड़ी के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं को मिला मंच, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

June 10, 2026

Kullu: राधे-राधे वेटरनरी संस्थान रिवाड़ी का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम, गौरव चौहान व गौरव ठाकुर संयुक्त रूप से प्रथम

June 8, 2026

SFI: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फैसले के खिलाफ एसएफआई का कड़ा विरोध, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग

June 7, 2026

Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र

June 4, 2026

HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप

June 3, 2026

HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं

June 3, 2026

रामपुर बुशहर: रामपुर और निरमंड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन

June 1, 2026

HPRCA JBT Recruitment 2026: जेबीटी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 13 से 16 जून तक होगा CBT Test

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 0
Users Today : 57
Total Users : 111780
Total views : 223162
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.