एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
कार्यालय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, ज्यूरी, रामपुर बुशहर (हिमाचल प्रदेश) के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा रामपुर बुशहर एवं कुमारसैन उपमंडल के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) के कुल 19 रिक्त पद भरे जाएंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹5000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
पदों का विवरण
भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र, ज्यूरी – 5 पद
सीमेन बैंक, ज्यूरी – 2 पद
पशु चिकित्सालय, दोफ़दा – 1 पद
पशु चिकित्सालय, ननखड़ी – 1 पद
पशु औषधालय, कुई – 1 पद
पशु औषधालय, देलट्ठ – 1 पद
पशु औषधालय, बधाल – 1 पद
पशु चिकित्सालय, कुमारसैन – 1 पद
पशु औषधालय, खोलीघाट – 1 पद
पशु औषधालय, शाथला – 1 पद
पशु चिकित्सालय, मलेंडी – 1 पद
पशु औषधालय, पुनन – 1 पद
पशु औषधालय, थैली चकटी – 1 पद
पशु चिकित्सालय, तकलेच – 1 पद
➡️ कुल पद : 19
पात्रता एवं चयन शर्तें
न्यूनतम योग्यता : 10वीं पास
आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष
संबंधित ग्राम पंचायत निवासी को प्राथमिकता
जिनके पास NDLM पोर्टल पर टैग एवं पंजीकृत पशुधन है, उन्हें अतिरिक्त वरीयता
आवेदन प्रक्रिया
अंतिम तिथि : 02 फरवरी 2026, सायं 4:00 बजे तक
आवेदन जमा करने का स्थान :
कार्यालय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, एस.डी.वी.एच., ज्यूरीआवेदन के साथ दो स्व-पते लिखे लिफाफे (डाक टिकट सहित) अनिवार्य
👉 आवेदन पत्र, नियम व शर्तें और अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट
www.hpagrisnet.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
