Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा पर जोर, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड-एमएड संस्थान बना महाविद्यालय: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सर्वपल्ली संस्थान नोगली पहुंचने पर राज्यपाल का पारंपरिक परिधान पहनकर स्वागत करते प्रशिक्षु

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की पहचान केवल भवनों से नहीं, बल्कि वहां दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को संवारने से होती है।

    राज्यपाल आज शिमला जिला के उपमंडल रामपुर स्थित नोगली में सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड-एमएड संस्थान अब विधिवत रूप से महाविद्यालय बन चुका है, जिसमें बीए, बीकॉम और बीएससी की कक्षाएं नए शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ की जा रही हैं। इन पाठ्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ राज्यपाल द्वारा किया गया।

    सर्वपल्ली संस्थान प्रबंधन राज्यपाल का सेबों से तोलकर स्वागत करते हुए

    राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक और प्रशिक्षण का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षक का भाव विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप होना चाहिए। एक अच्छा शिक्षक ही श्रेष्ठ विद्यार्थियों का निर्माण करता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ‘गुरु’ के स्थान पर केवल ‘टीचर’ की अवधारणा रह गई है, जबकि भारतीय परंपरा में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था।

    उन्होंने कहा, “भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने भी गुरु-शिष्य परंपरा का पालन किया और गुरु के आदेशों का अनुसरण किया। गुरु समाज का मार्गदर्शक होता है, और यदि मन से गुरु को स्वीकार किया जाए तो जीवन में सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।”

    राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति हमें अपने महापुरुषों को स्मरण करने और विद्यार्थियों में संस्कार व नैतिक मूल्यों के विकास का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बचाना है तो नशे को भगाना होगा।

    उन्होंने कहा कि यह संस्थान भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर स्थापित है, जिन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनका मानना था कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञाता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का शिल्पकार होता है। महाविद्यालय को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए कार्य करना चाहिए।

    सर्वपल्ली संस्थान के प्रशिक्षु रामायण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए

    सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं तथा गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

    महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका ने सभी को भावुक कर दिया।

    डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. सीमा भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक “Assessment for Learning” का विमोचन करते राज्यपाल

    राज्यपाल ने डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. सीमा भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तक “Assessment for Learning” का विमोचन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

    इससे पूर्व स्थानीय किसानों ने राज्यपाल का फलों से तोल कर पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #BA_BCom_BSc #GovernorShivPratapShukla #GuruShishyaParampara #himachalpradesh #NewEducationPolicy #NogaliRampur #QualityEducation #SarvepalliRadhakrishnanEducationCollege
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : किसान-बागवानों ने सचिवालय घेरा, न्यूजीलैंड के सेब पर आयात शुल्क घटाने समेत कई मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन
    Next Article Shimla: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन और कल्याण से जुड़े अहम फैसलों को मंजूरी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 3 8
    Users Today : 0
    Total Users : 123738
    Total views : 243418
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.