एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
उप निदेशक पशुपालन विभाग किन्नौर, डॉ. अजय नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर के विभिन्न उपमंडलों में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जा रहा है।
डॉ. नेगी ने कहा कि कल्पा उपमंडल के पात्र अभ्यर्थियों का परीक्षण 17 फरवरी 2026, प्रातः 11 बजे, मिनी स्टेडियम (पुलिस लाइन), कल्पा में होगा। चयनित पशु मित्रों की तैनाती पशु चिकित्सालय रक्छम, कल्पा, सांगला, पोवारी और सापनी में की जाएगी।
वहीं, पूह उपमंडल के पात्र अभ्यर्थियों का परीक्षण 19 फरवरी 2026, प्रातः 11 बजे, मेला ग्राउंड, पूह में आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पशु चिकित्सालय रिब्बा, स्पिलो, ज्ञाबुंग और मूरंग में तैनात किया जाएगा।
निचार उपमंडल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 23 फरवरी 2026, प्रातः 11 बजे, सतलुज ग्राउंड, भावानगर में लिया जाएगा। चयनित पशु मित्रों की तैनाती पशु चिकित्सालय रूपी व निचार, भेड़ प्रजनन केंद्र काकस्थल और केंद्रीय पशु चिकित्सालय चगांव में की जाएगी।
डॉ. नेगी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हों। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और पशुपालकों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
