एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
Himachal PWD Room Rent Hike : हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के अधीन संचालित रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के कमरों के किराये में वृद्धि कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। सरकार का कहना है कि रखरखाव खर्च, सुविधाओं के उन्नयन और संचालन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।
प्रदेश भर के रेस्ट हाउस को अब तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी (Category A) में राजधानी शिमला, जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटन स्थलों के 33 रेस्ट हाउस शामिल हैं। द्वितीय श्रेणी (Category B) में प्रसिद्ध मंदिरों, धार्मिक स्थलों और उपमंडल मुख्यालयों के 59 रेस्ट हाउस रखे गए हैं। तृतीय श्रेणी (Category C) में अन्य क्षेत्रों के 190 रेस्ट हाउस शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के 21 सर्किट हाउस भी नई दरों के दायरे में आए हैं। किराया हिमाचली और गैर-हिमाचली आगंतुकों के लिए अलग-अलग तय किया है।
🏨 नई दरें इस प्रकार हैं
Category A Rest House
हिमाचली: AC ₹800 | Non-AC ₹600
गैर-हिमाचली: AC ₹1000 | Non-AC ₹800
Category B Rest House
हिमाचली: AC ₹700 | Non-AC ₹500
गैर-हिमाचली: AC ₹900 | Non-AC ₹700
Category C Rest House
हिमाचली: AC ₹600 | Non-AC ₹400
गैर-हिमाचली: AC ₹700 | Non-AC ₹500
Circuit House Tariff
हिमाचली: AC ₹900 | Non-AC ₹700
गैर-हिमाचली: AC ₹1200 | Non-AC ₹1000
सभी सर्किट हाउस संबंधित जिलों के DC के नियंत्रण में रहेंगे, जबकि रेस्ट हाउस विभागीय नियंत्रण में संचालित होंगे। नई दरों से विभाग को अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिससे सुविधाओं में सुधार किया जा सकेगा।
