Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : पंचायत चुनावों में कांग्रेस को लगेगा झटका, विधानसभा में भी भाजपा की वापसी तय : जयराम ठाकुर
    • Shimla : मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में 17 समस्याओं का समाधान, मंड्यालू पंचायत में विकास पर जोर
    • Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53.13 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
    • दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: लापरवाही बनी हादसे की वजह: रामपुर में डंपर चालक की दर्दनाक मौत
    • Rampur Bushahr: भूकंप, आग और भूस्खलन पर अभ्यास: नाथपा झाकड़ी में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पहली बार हिमालयन टाइटल फाइट, 15 अप्रैल को 24 बॉक्सर भिड़ेंगे रिंग में
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 23 फरवरी तक भेजें प्रविष्टियां

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 7, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अपूर्व देवगन, जिला दंडाधिकारी मंडी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा एक भव्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिवरात्रि महोत्सव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, देव आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, धार्मिक आस्था, जनजीवन तथा मंडी के प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य को छायाचित्रों के माध्यम से संजोना है।

    प्रतियोगिता में देशभर के 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के शौकिया एवं पेशेवर फोटोग्राफर भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी अधिकतम दो थीम में अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।

    प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन थीम निर्धारित की गई हैं।

    पहली थीम फोटो निबंध है, जिसमें मंडी शिवरात्रि से जुड़ी किसी विशेष कहानी पर आधारित 5 से 7 तस्वीरों का क्रमबद्ध सेट तथा अधिकतम 150 शब्दों का विवरण देना होगा।
    दूसरी थीम स्ट्रीट फोटोग्राफी है, जिसमें श्रद्धालुओं की भावनाएं, मेले के दृश्य और देव जुलूसों से जुड़े सहज क्षणों पर आधारित अधिकतम दो तस्वीरें भेजी जा सकती हैं।
    तीसरी थीम लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज है, जिसमें मंडी की धार्मिक एवं धर्मनिरपेक्ष वास्तुकला, पर्वतीय परिदृश्य, नदी घाटियां और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली अधिकतम दो तस्वीरें स्वीकार की जाएंगी।

    उपायुक्त ने बताया कि डिजिटल प्रविष्टियां उच्च गुणवत्ता की जेपीईजी या रॉ फॉर्मेट में ईमेल के माध्यम से mandidtdo@gmail.com पर भेजी जाएंगी। सभी तस्वीरें मंडी जिला क्षेत्र में ली गई, मौलिक, अप्रकाशित और एआई जनरेटेड नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो शीर्षक, फोटो लेने की तिथि और पहचान के लिए आधार कार्ड की स्कैन प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। सभी चयनित प्रविष्टियों की फोटो प्रदर्शनी सेरी मंच पर आयोजित की जाएगी तथा प्रतियोगिता का मूल्यांकन उपायुक्त मंडी द्वारा नामित जूरी पैनल द्वारा किया जाएगा।

    पुरस्कारों की बात करें तो फोटो निबंध श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये दिया जाएगा। वहीं स्ट्रीट फोटोग्राफी और लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 8,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले, प्रदेश और देशभर के फोटोग्राफी प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

    #HeritagePhotography #HimachalCulture #InternationalShivratri #MandiNews #MandiPhotographyContest #PhotoEssay #PhotographyCompetitionIndia #ShivratriFestival2026 #StreetPhotographyIndia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026

    Mnadi: मंडी के संस्कृति सदन में गूंजे सामाजिक सरोकार: ‘हन्नु हटेला’, ‘सफेद पाला’ और ‘अर्धनारीश्वर’ का प्रभावशाली मंचन

    February 13, 2026

    Shimla: रोहड़ू के भरेष्टू गाँव के पेयजल टैंक में विषैला पदार्थ डालने का मामला रहस्यमय, पुलिस जांच जारी

    February 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक, देवी-देवताओं की नजराना राशि में 5 से 15% बढ़ोतरी

    February 12, 2026

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव: संकन गार्डन में सजी शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन की सुरमयी संध्या

    February 11, 2026

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली मंदिर में 18 से 23 फरवरी को होगा प्रतिष्ठा समारोह, 30 हजार श्रद्धालुओं की संभावना

    February 11, 2026

    Shimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा

    February 11, 2026

    Kullu: पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने की घटना: विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने लिया जायजा, विशेषज्ञ भेजने की मांग

    February 10, 2026

    Mandi: मंडी साहित्य उत्सव: शिवरात्रि महोत्सव-2026 में पहली बार होगा साहित्य का संगम

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 5 2 4
    Users Today : 20
    Total Users : 103524
    Total views : 208898
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.