Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Shimla: रोहड़ू में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: 83 ग्राम चिट्टा सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर नेपाल सीमा से दबोचा

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना रोहड़ू में  2 फरवरी  को दर्ज मामले के तहत तहत पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम ने आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया, जिससे नशा तस्करी की सप्लाई चेन का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि इस अवैध कारोबार में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। 10 फरवरी को थाना रोहड़ू पुलिस ने तीन और आरोपियों—आशीष चौहान (24) निवासी खशधार, चिड़गांव; नवीन शिट्टा (31) निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव; तथा दीवान चंद (39) निवासी सुंधा, चिड़गांव—को गिरफ्तार किया।

पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि जशनदीप रोहड़ू-चिड़गांव क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करता था और उसका मुख्य सहयोगी विजेंद्र मेहता उर्फ छोट्टू था, जो चिड़गांव क्षेत्र में मेजर डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम करता था। वह जशनदीप से चिट्टा खरीदकर स्थानीय स्तर पर अपने अन्य साथियों के माध्यम से युवाओं को बेचता था।

जांच में यह भी सामने आया कि 1 फरवरी 2026 को जशनदीप पंजाब के मोगा से करीब 120 ग्राम चिट्टा रोहड़ू लाया था, जिसमें से लगभग 37 ग्राम विजेंद्र को बेचा गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए विजेंद्र उर्फ छोट्टू कुछ समय पहले इलाके से फरार होकर नेपाल भाग गया था।

13 फरवरी 2026 को थाना रोहड़ू की टीम ने गहन जांच और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर उत्तराखंड और नेपाल पुलिस की संयुक्त सहायता से 48 घंटे के विशेष ऑपरेशन में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वनवासा से वांछित आरोपी विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू (35 वर्ष) निवासी सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया। विजेंद्र सिंह के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।  इन मामलों में कुल 63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच हर पहलू से जारी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 48 मुकदमे दर्ज कर 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

#Chirgaon #ChittaCase #CrimeNews #DrugFreeHimachal #HimachalNews #NDPSAct #NepalBorder #PoliceAction #Rohru #Shimlapolice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMandi: Indian Army: अग्निवीर भर्ती रैली 22 मार्च से पंडोह में, मंडी–कुल्लू–लाहौल स्पीति के अभ्यर्थी होंगे शामिल
Next Article Kullu: आनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आंदोलन की रणनीति तैयार
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

May 28, 2026

Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

May 26, 2026

Shimla : संजौली में 35 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 3
Users Today : 12
Total Users : 111893
Total views : 223399
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.