Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
    • Chunav: नोटा स्टैंप विवाद के बाद बरांदली वार्ड की वोटिंग रद्द, दोबारा होंगे चुनाव
    • Shimla Chitta Smuggling : पंजाब और हरियाणा से तीन तस्कर गिरफ्तार, QR कोड के जरिए हो रहा था भुगतान
    • दैनिक राशिफल 26 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • SJVN: रामपुर जल विद्युत परियोजना में धूमधाम से मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
    • Shimla: छोटा शिमला सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका अहम
    • Rampur Bushahr: सराहन में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन
    • SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर “नाटी किंग” कुलदीप शर्मा ने बांधा समां
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहस के बाद युवक को धक्का देने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 26, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र राम रत्न निवासी गांव डवारू, दाड़लाघाट के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार उर्फ शशि पुत्र राम दत्त शर्मा निवासी गांव कोटला पुजारिया ने बताया कि 25 मई को वह और अश्वनी जालपा माता मंदिर स्यार पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात कुनाल पुत्र पाली निवासी स्यार से हुई। इसके बाद तीनों शराब लेकर गांव के समीप जंगल में चले गए और देर शाम तक वहीं बैठे रहे।

    इसी दौरान पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हुई। आरोप है कि अश्वनी ने कुनाल के रिश्तेदार की चुनावी हार की भविष्यवाणी की, जिससे कुनाल भड़क गया। दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई।

    शिकायत के अनुसार, बाद में तीनों तपन पुत्र मस्तराम निवासी स्यार के घर पहुंचे। यहां शराब पीने के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। माहौल बिगड़ता देख कुनाल को शांत करने के लिए कमरे के अंदर बैठा दिया गया।

    आरोप है कि रात को कुनाल गुस्से में बाहर आया और उसने अश्वनी को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह बालकनी से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अश्वनी को तुरंत अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

    #Arki #BreakingNews #CrimeNews #Darlaghat #ElectionDispute #HimachalNews #himachalpradesh #PanchayatElection #PoliceInvestigation #SolanNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    Shimla : संजौली में 35 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 22, 2026

    Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा

    May 21, 2026

    Shimla LSD Drug Case: CCTV फुटेज डिलीट करने पर होटल मालिक गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग तस्करी की जांच तेज

    May 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    May 15, 2026

    Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो

    May 14, 2026

    Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.