Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

    रामपुर उपमंडल के ननखड़ी क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है, वहीं ज्यूरी के कटोलू पुल के पास सतलुज नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस जांच और तलाश अभियान जारी है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    उपमंडल रामपुर के ननखड़ी विकास खंड में 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना ननखड़ी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि छात्रा 1 जून की सुबह करीब 9:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी के लिए घर से निकली थी। निर्धारित समय के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर छात्रा की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। काफी प्रयासों के बावजूद छात्रा का पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस थाना ननखड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा संभावित स्थानों की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को छात्रा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करे, ताकि छात्रा का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

    ज्यूरी के कटोलू में सतलुज नदी में मिला शव

    पुलिस चौकी ज्यूरी के अंतर्गत कटोलू पुल के पास बुधवार सुबह सतलुज नदी में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। शव नदी के बीचों-बीच फंसा होने के कारण राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की सहायता ली गई।

    एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव लगभग 20 से 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष आंकी जा रही है तथा प्रथम दृष्टया वह नेपाली मूल का लग रहा है। मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी भेज दिया गया है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

    #BodyRecovered #HimachalNews #himachalpradesh #Jury #MissingGirl #Nankhari #PoliceInvestigation #RampurBushahr #ShimlaNews #SutlejRiver
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन
    Next Article LHEP: लुहरी जलविद्युत परियोजना: 14 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए धनराशि आवंटन के निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Crime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया

    August 28, 2026

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 6
    Users Today : 115
    Total Users : 121816
    Total views : 240088
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.