Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन
    • HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे
    • Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान
    • HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप
    • HPTU Exam 2026: 4 जून से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी, MBA समेत सभी सेमेस्टर परीक्षाएं
    • दैनिक राशिफल 03 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा
    • Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में 9 जून को ‘MAA (Mothers Against Abuse and Addiction)’ थीम पर विशेष महानाटी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा माताओं की भूमिका पर जागरूकता फैलाई जाएगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘MAA (Mothers Against Abuse and Addiction)’ विषय पर विशेष थीम आधारित महानाटी का आयोजन किया जाएगा।

    यह कार्यक्रम 9 जून को पुलिस सहायता कक्ष के समीप दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें शिमला जिले के विभिन्न आईसीडीएस खंडों से लगभग 250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भाग लेंगी।

    उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि इस अभियान का मुख्य संदेश “मां की ममता, समाज की शक्ति” है। इसके माध्यम से माताओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ जन-जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित किया जाएगा।

    महानाटी के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि प्रत्येक मां हिंसा और नशे के विरुद्ध आवाज उठाने तथा महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, परिवार और समाज को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दोहराया जाएगा।

    इस आयोजन के जरिए “सशक्त मां, सुरक्षित बचपन, नशामुक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य” की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    जिला प्रशासन शिमला तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष जागरूकता अभियान के दौरान आमजन को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।

    #AnganwadiWorkers #ChildSafety #DrugFreeSociety #himachalpradesh #MAACampaign #MothersAgainstAddiction #NashaMuktHimachal #ShimlaNews #ShimlaSummerFestival #SummerFestival2026 #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

    June 3, 2026

    Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान

    June 3, 2026

    HPU B.Com 3rd Year Result 2026: 97% छात्र पास, हमीरपुर की खुशबू शर्मा ने किया टॉप

    June 3, 2026

    Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

    June 2, 2026

    Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू

    June 2, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई

    June 2, 2026

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026

    Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 2 6 9
    Users Today : 9
    Total Users : 110269
    Total views : 219807
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.