Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : हिमाचल में 500ml प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध, वाहनों में कार बिन अनिवार्य, अधिसूचना जारी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 24, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा‑कचरा (नियंत्रण) अधिनियम‑1995 की धारा 3‑ए (1) के तहत नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक (पीईटी) पानी की बोतलों का उपयोग अब राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य संस्थाओं की ओर से आयोजित बैठकों, सम्मेलनों एवं कार्यक्रमों में प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों एवं सभी निजी होटलों पर भी लागू होगा।

    पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि प्लास्टिक की छोटी बोतलों के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है, इसलिए इनके स्थान पर कांच की बोतलें, स्टील के कंटेनर व वॉटर डिस्पेंसर जैसे पर्यावरण‑अनुकूल विकल्प अपनाए जाएंगे। सरकारी संस्थाएं जन‑जन को प्लास्टिक बोतलों के प्रयोग से बचने के लिए जागरूक करेंगी और विभागीय अधिकारियों को उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है। साथ ही सरकार ने एक‑बार‑उपयोग वाली प्लास्टिक एवं खाद्य सामग्री परोसने के लिए कम्पोस्टेबल या बायोडिग्रेडेबल थालियों के उपयोग पर भी कड़े प्रावधान किए हैं। इन्हें सड़कों, ढलानों, नालियों, जंगलों, सार्वजनिक स्थानों, मंदिर परिसरों, रेस्तरां, ढाबों, दुकानों या दफ्तरों में फेंकने पर पांच हजार रुपये जुर्माना होगा। यह प्रतिबंध प्रथम जून से प्रभावी होगा, ताकि सरकारी और निजी संस्थाएं अपने पुराने स्टॉक का निपटारा कर सकें और आर्थिक नुकसान से बचें। इसी प्रकार, प्रदेश सरकार ने अन्य उन जीव‑नाशित वस्तुओं के उपयोग और इनकहीं प्रकार के कचरे के विसर्जन पर भी रोक लगाई है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

    डीसी राणा ने यह भी बताया कि सभी टैक्सी चालकों और सरकारी (एचआरटीसी) व निजी सार्वजनिक परिवहन वाहनों में कार बिन्स (कूड़ेदान) लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य वाहन में उत्पन्न कचरे को इकट्ठा कर निर्धारित स्थानों पर सही तरीके से फेंकने को सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) अब केवल उन्हीं वाहनों का रजिस्ट्रेशन या पास जारी करेंगे जिनमें कार बिन्स होंगे। इस प्रावधान के उल्लंघन पर कार बिन न लगाने पर 10,000 रुपये और जैव‑कचरा अनाधिकृत स्थानों पर फेंकने पर 1,500 रुपये का जुर्माना है। यह नियम 29 अप्रैल 2025 से राज्यभर में लागू होगा।

     

    #himachal #himachaldiaries #himachali #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #himalayas #hpnews #india #latestnews #dailynews #newsupdate #shimlahills #todayhpnews #trending #कार बिन अनिवार्य #जुर्माना व्यवस्था #पर्यावरण संरक्षण #प्लास्टिक प्रतिबंध #हिमाचल प्रदेश सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सराहन स्थित पार्क में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा
    Next Article Shimla : नौणी विवि किसानों को उपलब्ध कराएगा प्लम व जापानी फल के पौधे : जगत नेगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों संग मीटिंग में दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश

    October 3, 2025

    HP Public Exam Act 2025 लागू : हिमाचल में नकल पर 10 साल जेल, 1 करोड़ जुर्माना

    February 9, 2026

    Aaj Ka Rashifal 09 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 9, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल में दुग्ध उत्पादकों को दो महीने से नहीं मिला दूध का पैसा, सरकार पर भड़के किसान

    October 12, 2025

    Kinnaur: रिकांग पिओ में सांसद कंगना रनौत की अध्यक्षता में दिशा समिति की अहम बैठक

    November 7, 2025

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में 23 अप्रैल को दूध उत्पादकों का बड़ा प्रदर्शन, मांगों को लेकर गांव-गांव बैठकों का दौर तेज

    April 21, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 0
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.