Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 23
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा: चंबा में स्थापित होगी ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’, शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर बड़ा कदम

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले में ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’ की स्थापना की घोषणा की। विश्वविद्यालय में डिजिटल, तकनीकी और कौशल-आधारित शिक्षा के साथ ‘सीखो और कमाओ’ मॉडल लागू होगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा जिले में ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’ स्थापित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देगा। यह विश्वविद्यालय चंबा जिले की सिहुंता तहसील के मौहल चलेरा में स्थापित किया जाएगा। संस्थान युवाओं को कौशल-आधारित, व्यावसायिक और उद्योगोन्मुखी शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार के ‘सीखो और कमाओ’ मॉडल के माध्यम से युवाओं को पढ़ाई के साथ कमाई का अवसर भी मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय में क्रेडिट-आधारित प्रणाली तथा राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) के अनुरूप प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। शिक्षण पद्धति में ऑनलाइन, ब्लेंडेड और अनुभवात्मक शिक्षा मॉडल को अपनाया जाएगा। विश्वविद्यालय में हेल्थकेयर एवं एलाइड साइंसेज, मैनेजमेंट एवं कॉमर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, हॉस्पिटैलिटी एवं कुलिनरी आर्ट्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अपैरल एंड टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल्स, फिटनेस एंड फिजिकल एजुकेशन, कार्पेटिंग एंड फर्नीचर, ड्रोन डेवलपमेंट एंड एप्लिकेशन, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन, कृषि और भाषाओं से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

    डिजिटल युग की मांग को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, फिनटेक और ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब, उद्योग सहयोग और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। रोजगारोन्मुखी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री लिंकेज, अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम, इनक्यूबेशन सेंटर और प्लेसमेंट सपोर्ट सेल स्थापित किए जाएंगे। सेक्टर स्किल काउंसिल और प्रमुख उद्योगों के सहयोग से पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की पहल के तहत शासन प्रणाली, पाठ्यक्रम निर्माण और संस्थागत जवाबदेही में सुधार किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा अधिक पारदर्शी, परिणामोन्मुखी और विद्यार्थी-केंद्रित बने।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’ जिला चंबा सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देगी और शिक्षा व रोजगार के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    #Chamba #DigitalEducation #EducationReform #GlobalSkillsUniversity #himachalpradesh #LearnAndEarn #SkillDevelopment #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleकोटखाई में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का पहला सम्मेलन, आंदोलन तेज करने का ऐलान
    Next Article पीजी कॉलेज रामपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर में हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026, विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

    September 19, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    September 17, 2026

    Education: लोक नृत्य में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शिमला जिले का गौरव

    September 16, 2026

    Education: बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत, प्रांजल देष्टा प्रथम

    September 16, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, स्नेह लता रही प्रथम

    September 16, 2026

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 4 6
    Users Today : 31
    Total Users : 123846
    Total views : 243613
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.