Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    एसएमसी आधार पर कार्यरत प्रवक्ताओं के भविष्य पर संकट, सरकार से हस्तक्षेप की अपील

    हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने 781 एसएमसी आधार पर कार्यरत प्रवक्ताओं को एलडीआर नीति में शामिल कर सीबीएसई कैडर परीक्षा में अवसर देने की मांग उठाई। संघ अध्यक्ष अजय नेगी ने सरकार से शीघ्र निर्णय की अपील की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अजय नेगी, अध्यक्ष्, हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू

    हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) आधार पर कार्यरत 781 प्रवक्ता पिछले 13–15 वर्षों से दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जब शिक्षा विभाग में रिक्तियां अपने चरम पर थीं और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना बड़ी चुनौती थी, तब इन शिक्षकों ने विभाग का मजबूती से साथ निभाया और शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखा।

    एलडीआर नीति में शामिल कर बोर्ड के माध्यम से परीक्षा की मांग

    संघ ने मांग की है कि जिस प्रकार सीएंडवी और टीजीटी शिक्षकों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाए गए हैं तथा 22 फरवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा परीक्षा आयोजित की गई, उसी प्रकार 781 एसएमसी प्रवक्ताओं को भी एलडीआर (लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) नीति में शीघ्र शामिल किया जाए।

    संघ का कहना है कि उनके लिए भी स्पष्ट, पारदर्शी और न्यायसंगत भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाकर धर्मशाला बोर्ड के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके।

    सीबीएसई में परिवर्तित विद्यालयों से भविष्य पर संकट

    संघ ने यह भी चिंता जताई कि प्रदेश के कई विद्यालयों को सीबीएसई में परिवर्तित किए जाने से इन अनुभवी शिक्षकों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। केवल बोर्ड परिवर्तन या तकनीकी आधार पर उन्हें प्रस्तावित सीबीएसई कैडर परीक्षा से वंचित करना उनके अनुभव और योगदान के साथ अन्याय होगा।

    संघ के अनुसार, यह प्रशासनिक निष्पक्षता और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के भी विपरीत है।

    संघ की प्रमुख मांगें

    1. एसएमसी आधार पर कार्यरत प्रवक्ताओं की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    2. सीबीएसई में परिवर्तित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को पदों से विस्थापित न किया जाए।

    3. नियमितीकरण नीति बनने तक सभी एसएमसी शिक्षकों को सेवा में बनाए रखा जाए।

    4. यदि सीबीएसई कैडर के तहत अलग परीक्षा आयोजित की जाती है, तो एसएमसी प्रवक्ताओं को भी उसमें बैठने का अवसर दिया जाए।

    5. उनकी लंबी सेवा अवधि और अनुभव का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए।

    सरकार से संवेदनशील निर्णय की अपील

    अजय नेगी ने कहा कि इन शिक्षकों ने कठिन परिस्थितियों में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में विभाग का दायित्व बनता है कि उनके अनुभव, सेवा अवधि और योगदान को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

    संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाए।

    #781Lecturers #AjayNegi #CBSECadre #CBSExams #EducationNews #himachalpradesh #hpnews #LDRPolicy #Regularization #SchoolEducation #SMCTeachers #TeacherRecruitment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleरामपुर के कुन्नी गांव में लापता महिला का शव गहरी खाई से बरामद, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
    Next Article Kangra : धर्मशाला के सुधेड़ में ब्रजेश्वरी महिला मंडल के नाम पर 20 लाख की ठगी, महिला फरार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 9 7 3
    Users Today : 103
    Total Users : 124973
    Total views : 245386
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.